दिग्गज जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा आने वाले सालों में भारतीय मार्केट में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले 2-3 सालों में कई धांसू गाड़ियां उतारने वाली है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस फेसलिफ्ट
देश की सबसे पसंदीदा एमपीवी में से एक इनोवा हाइक्रॉस का नया फेसलिफ्ट मॉडल 2027 की शुरुआत में आ सकता है। हाल ही में टेस्टिंग के दौरान दिखी इस कार के फ्रंट लुक, ग्रिल और लाइट्स में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। केबिन के अंदर भी नए ट्रिम्स और हाई-टेक फीचर्स दिए जाएंगे। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें पहले वाला ही 2.0-लीटर पेट्रोल और दमदार स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलता रहेगा।
टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट
टोयोटा की पॉपुलर हैचबैक ग्लैंजा का नया फेसलिफ्ट अवतार 2026 के अंत तक मार्केट में दस्तक दे सकता है। इस बार कंपनी इसे मारुति बलेनो से थोड़ा अलग और अनोखा टोयोटा लुक देने की कोशिश में है। चर्चा है कि इसमें नई तकनीक के साथ हाइब्रिड सिस्टम और ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिल सकते हैं। कार में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल और सीएनजी (CNG) का ऑप्शन जारी रहेगा।
टोयोटा की नई इलेक्ट्रिक MPV
टोयोटा, मारुति के YMC इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अपनी पहली 3-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी लाने जा रही है। यह कार 2027-28 के आसपास लॉन्च हो सकती है, जो वेलफायर के नीचे और इनोवा सीरीज के साथ बेची जाएगी। इस इलेक्ट्रिक एमपीवी का सीधा मुकाबला BYD eMAX 7 जैसी गाड़ियों से होगा। यह भारत में टोयोटा की सबसे किफायती 7-सीटर ईवी साबित हो सकती है।
न्यू-जनरेशन टोयोटा फॉर्च्यूनर
फॉर्च्यूनर लवर्स के लिए सबसे बड़ी खबर है। यह थर्ड-जनरेशन फॉर्च्यूनर 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में आ रही है। नई फॉर्च्यूनर ज्यादा बॉक्सी लुक, मॉडर्न केबिन, एडवांस्ड ADAS और नए लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर के साथ आएगी। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल इंजन (48V माइल्ड-हाइब्रिड के साथ) का ऑप्शन बना रहेगा।
टोयोटा लैंड क्रूजर एफजे
लैंड क्रूजर एफजे इस लिस्ट की सबसे दिलचस्प और छोटी लैंड क्रूजर एसयूवी होगी। यह 2028 के अंत तक भारत आ सकती है। फॉर्च्यूनर वाले IMV प्लेटफॉर्म पर बनने वाली इस कार के भारत-स्पेसिफिक मॉडल में डीजल इंजन नहीं दिया जाएगा। इसमें 163bhp पावर वाला 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। साथ ही कंपनी इसके स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन पर भी विचार कर रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.