रॉकिंग स्टार यश की ‘टॉक्सिक’ बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. लेकिन ये सिनेमाघरों में दर्शक खींचने में नाकामयाब रही और इसी के साथ ये एक बहुत बड़ी फ्लॉप साबित हुई है. इसी के साथ 500 करोड़ में बनी ये फिल्म बहुत बड़ी डिजास्टर साबित हुई है. इंडस्ट्री के अनुमानों के मुताबिक, यश की इस गैंगस्टर ड्रामा फिल्म से मेकर्स को 300 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है, जो भारत में किसी फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा लॉस है. इन सबके बीच शॉकिंग बात ये है कि इस फिल्म के डिजिटल राइट्स भी नहीं बिक रहे हैं.
‘टॉक्सिक’ को नहीं मिल रही मनमुताबिक ओटीटी डील
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ के डिजिटल राइट्स अभी तक बिक नहीं पाए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने बताया, “टॉक्सिक की टीम को एक बड़े प्लेटफॉर्म से 150 करोड़ रुपये का ऑफ़र मिला था, लेकिन टीम की मांग 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी. यश को भरोसा था कि फ़िल्म थिएटर्स में ब्लॉकबस्टर बिजनेस करेगी और इससे थिएटर के बाद ओटीटी पर इसकी कीमत 200 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाएगी. लेकिन नतीजे बिल्कुल उल्टे रहे, क्योंकि डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म अब सभी भाषाओं में थिएटर के बाद स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए सिर्फ 30 करोड़ रुपये का ऑफर दे रहे हैं. सबसे बड़ा ऑफर जी 5 से आया है.”
बता दें कि जी स्टूडियोज ने ही अब फिल्म के डिजिटल राइट्स के लिए 30 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है. फिल्म मेकर्स हैरान हैं क्योंकि जी ही एकमात्र ऐसा प्लेटफॉर्म है जो डिजिटल राइट्स खरीदने को तैयार है, जबकि बाकी सभी ने इससे दूर रहने का फ़ैसला किया है. फिल्म का बजट बहुत ज्यादा होने की वजह से, अब मेकर्स के पास इतनी कम कीमत पर डील करने के अलावा कोई और चारा नहीं बचा है.
ये भी पढ़ें:- ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने संडे को काटा गदर, ‘धमाल 4’ सहित 7 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
ओटीटी के लिए आएगा ‘टॉक्सिक’ का नया एडिट वर्जन
कहानी के एडल्ट फॉर्मेटट की वजह से सैटेलाइट से कमाई लगभग न के बराबर होने की उम्मीद है. रिपोर्ट के मुताबिक सूत्र ने आगे बताया, “मेकर्स अब डिजिटल वर्जन के लिए पूरी तरह से नए एडिट पर विचार कर रहे हैं, ताकि अभी मिल रहे ऑफर से ज़्यादा पैसे मिल सकें. नुकसान कम करने के तरीकों पर बातचीत चल रही है, जिसमें से एक तरीका ओटीटी के लिए नया कट तैयार करना है.”
‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
बता दें कि यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसने 101.10 करोड़ से ओपनिंग तो की थी लेकिन दूसरे ही दिन से इसकी कमाई में मंदी का सिलसिला शुरू हो गया था. 500 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म रिलीज के 12 दिन बाद भी आधी लागत तक वसूल नहीं कर पाई है और इसी के साथ ये बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 12 दिनों में भारत में महज 245.75 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इसके लिए 300 करोड़ का आंकड़ा छूना भी नामुमकिन लग रहा है.
ये भी पढ़ें:–‘बिना दर्शक के थिएटर में फिल्म हिट करा सकते हैं’, सोशल मीडिया को लेकर अदनान सामी का तीखा बयान
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.