इंडियन प्रीमियर लीग में खासतौर पर पिछले 2-3 साल के भीतर एक अलग स्तर की ताबड़तोड़ बैटिंग देखी गई है. अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य और वैभव सूर्यवंशी जैसे युवा बल्लेबाजों ने लगातार सबसे तेज फिफ्टी और सबसे तेज शतक ठोकने के रिकॉर्ड बनाए हैं. इस साल भी बल्लेबाजों ने छक्के पे छक्का जड़ते हुए कोहराम मचाया है और इसी बीच कुछ सबसे तेज हाफ-सेंचुरी के रिकॉर्ड भी बने हैं. यहां देख लीजिए उन 7 खिलाड़ियों की लिस्ट, जिन्होंने अब तक इस सीजन सबसे तेज अर्धशतक लगाया है.
IPL 2026 में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
आईपीएल 2026 की अब तक सबसे तेज फिफ्टी एक नहीं बल्कि 2 बल्लेबाजों के नाम है. यह सही है कि अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में टॉप पर हैं, जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 15 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था. मगर वैभव सूर्यवंशी उनके साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार 15 गेंदों में फिफ्टी लगाई है.
निकोलस पूरन भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंद में अर्धशतक पूरा किया. यह IPL के इतिहास में LSG के लिए दूसरी सबसे तेज फिफ्टी भी रही. इस सीजन प्रियांश आर्य भी पंजाब किंग्स के लिए 16 गेंद में फिफ्टी लगा चुके हैं. RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 गेंद में पचासा ठोका था. इस साल प्रभसिमरन सिंह का बल्ला भी खूब गरजा है.
- 15 गेंद – वैभव सूर्यवंशी (3 बार)
- 15 गेंद – अभिषेक शर्मा
- 16 गेंद – निकोलस पूरन
- 16 गेंद – प्रियांश आर्य
- 17 गेंद – रजत पाटीदार
- 18 गेंद – अभिषेक शर्मा
- 18 गेंद – प्रभसिमरन सिंह
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार, ICC ने जारी की साल भर की रैंकिंग; पाकिस्तान का बुरा हाल
पूरे इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास पर नजर डालें तो सबसे तेज अर्धशतक लगाने का महारिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 13 गेंद में 50 रन पूरे किए थे.
यह भी पढ़ें:
‘बस आ जाओ, मैं प्राइवेट जेट भेज दूंगा…’, IPL टीम के मालिक ने खिलाड़ी को दिया ऑफर; पापा से पूछा तो…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.