महिंद्रा आने वाले समय में तीन नई सब-4 मीटर एसयूवी को लॉन्च करने वाली है। इनमें अपडेटेड Thar, Vision S और Vision X शामिल हैं। इन एसयूवी में पेट्रोल और डीजल के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के ऑप्शन भी देखने को मिल सकते हैं।
Mahindra Thar Facelift
महिंद्रा अपनी पॉप्युलर थार का एक और अपडेटेड वर्जन 15 अगस्त 2026 को लॉन्च कर सकती है। इसमें एक्सटीरियर के साथ-साथ केबिन में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे। एसयूवी में नई फ्रंट ग्रिल, Thar Roxx जैसी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स के साथ इंटीग्रेटेड LED DRLs, नए या अपडेटेड टेललैंप और नए अलॉय व्हील्स दिए जा सकते हैं। केबिन में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ADAS जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इंजन और मैकेनिकल सेटअप में बड़े बदलाव नहीं होंगे। इसमें 2.0-लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो डीजल और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन जारी रह सकते हैं। चुनिंदा वेरिएंट में 4×4 का विकल्प भी मिलेगा।
Mahindra Vision S
महिंद्रा विजन S की टेस्टिंग काफी समय से चल रही है और इसका प्रोडक्शन-रेडी मॉडल भी सड़कों पर देखा जा चुका है। इसका डिजाइन बॉक्सी होगा और इसमें ADAS समेत कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। NU-IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होने के कारण विजन S को ICE और EV दोनों वर्जन में लॉन्च किया जा सकता है। ICE मॉडल में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिन्हें मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेयर किया सकता है। आगे चलकर Vision S का हाइब्रिड मॉडल भी आ सकता है। इसमें 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Mahindra Vision X
विजन X भी NU-IQ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी और यह मौजूदा XUV 3XO की जगह ले सकती है। इसे Mahindra India Design Studio और Mahindra Advanced Design Europe ने मिलकर तैयार किया है। इसका फ्रंट डिजाइन फाइटर जेट से इंस्पायर्ड है। कॉन्सेप्ट मॉडल में स्लिम LED DRLs, स्प्लिट LED हेडलैंप, बड़ा लोअर एयर डैम, 19-इंच व्हील्स और कनेक्टेड LED टेललैंप जैसे डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिले थे।
इसमें भी 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकते हैं। विजन X का फोकस शहर में रहने वाले ग्राहकों पर होगा, इसलिए इसमें AWD मिलने की संभावना कम है। इसका हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च हो सकता है। Vision X को 2028 के मध्य या 2029 की शुरुआत में बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.