Top 10 Most Watched: इस हफ्ते ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई चीजों की लिस्ट में दर्शकों ने किसे बनाया अपनी पहली पसंद? चलिए इस टॉप 10 लिस्ट के जरिए समझते हैं जवाब।
बॉटम 3 में आए ये कुछ नाम
लिस्ट में सबसे नीचे, यानि नंबर 8 से नंबर 10 के बीच दो वेब सीरीज और एक मशहूर टीवी शो रहा है। ओटीटी पर 10 सबसे ज्यादा देखी गई प्रॉपर्टीज की लिस्ट में नंबर 10 पर जियो हॉटस्टार का शो ‘हाउस ऑफ द ड्रैगन्स’ है। शो का सीजन 3 लोगों को खूब पसंद आया है। रुपाली गांगुली का जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ लिस्ट में नंबर 9 पर काबिज है। नंबर 8 पर भी जियो हॉटस्टार का ही एक शो है। जी हां, ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ का सीजन 2 अभी तक लोग देख रहे हैं।
टॉप 3 में नहीं आ सके ये नाम
लिस्ट में नंबर 8 से ऊपर बढ़ने पर वो नाम आते हैं जो टॉप 3 में नहीं पहुंच सके। शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सैनन की नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म ‘कॉकटेल-2’ नंबर 7 पर है। ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रसारित हो रहा शो KBC लिस्ट में नंबर 6 पर है। दिलजीत दोसांझ की फल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद ओटीटी जायंट नेटफ्लिक्स पर खूब देखी जा रही है, और नंबर 5 पर जगह पाने में कामयाब रही। यूट्यूब और सोनी लिव पर जमकर देखा जा रहा शो TMKOC को मिली है चौथी पोजिशन।
जानिए नंबर वन पर कौन रहा?
भारत और श्रीलंका के बीच हुआ टेस्ट मुकाबला लोगों ने सोनी लिव पर खूब देखा और टॉप 10 सबसे ज्यादा देखी गई चीजों की लिस्ट में यह नंबर 3 पर रहा। नंबर 2 पर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मूवी ‘सफेद सागर’ बाजी मार गई। सच्ची घटनाओं पर आधारित यह फिल्म लोग जमकर देख रहे हैं और इस हफ्ते यह नंबर 2 पर रही है। पिछले हफ्ते ओटीटी पर जो चीज दर्शकों ने सबसे ज्यादा देखी, वो रही रोहित शेट्टी होस्टेड रियलिटी टीवी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ (सीजन-15)। टॉप 10 की लिस्ट में यह नंबर 1 पर रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.