Bank of Baroda LBO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के 2,482 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।आज 18 अगस्त से आवेदन शुरू हो चुके हैं।
किसे मिलेगा मौका और क्या हैं योग्यताएं?
अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही, आवेदक के पास किसी भी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक में अधिकारी के रूप में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। क्लेरिकल लेवल का अनुभव मान्य नहीं होगा। इसके अलावा, जिस राज्य से आप आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा को पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में आपकी अच्छी पकड़ होनी चाहिए।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो 1 अगस्त 2026 तक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों SC, ST, OBC, PwBD के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
लोकल बैंक ऑफिसर बनने के लिए उम्मीदवारों को कई चरणों की चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। सबसे पहले 120 अंकों की ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी, जिसमें अंग्रेजी, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड के 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और गलत उत्तरों के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। लिखित परीक्षा के बाद आवश्यकतानुसार लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LPT), साइकोमेट्रिक टेस्ट और पर्सनल इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 850 रुपये (जीएसटी सहित) तय किया गया है। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwBD) और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये रखा गया है।
सैलरी कितनी मिलेगी?
लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 48,480 रुपये से लेकर 85,920 रुपये सैलरी के रूप में प्रदान किए जाएंगे।
आवेदन कैसे करें?
- बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाएं।
2. होमपेज पर ‘Careers’ सेक्शन में जाकर ‘Current Opportunities’ लिंक पर क्लिक करें।
3. संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन (Advt No. BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16) का चयन करें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
4. फॉर्म में अपनी बेसिक, शैक्षणिक व कार्य अनुभव की जानकारियां सही-सही दर्ज करें।
5. फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें।
6. फॉर्म को सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.