हॉलीवुड के सबसे चहेते कपल टॉम हॉलैंड और जेंडया को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही है! ऐसा लग रहा है कि हमारे स्पाइडरमैन यानी टॉम हॉलैंड ने आखिरकार यह कन्फर्म कर दिया है कि उन्होंने और उनकी लॉन्ग-टाइम पार्टनर जेंडया ने ऑफिशियली शादी कर ली है। यह खुलासा तब हुआ जब टॉम ‘एस्क्वायर’ मैगजीन को एक इंटरव्यू दे रहे थे।
दादी मां का रिएक्शन और टॉम का बड़ा खुलासा
दरअसल, इंटरव्यू के दौरान चर्चा हो रही थी कि कैसे कुछ समय पहले इटली के लेक कोमो में टॉम और जेंडया की नकली एआई वेडिंग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो गई थीं। टॉम ने हंसते हुए बताया कि उनकी दादी ने उन तस्वीरों को सच मान लिया था और वह नाराज हो गईं कि उन्हें शादी में क्यों नहीं बुलाया गया। जब इंटरव्यूअर ने पूछा कि क्या उन्हें परिवार के बाकी लोगों को भी सफाई देनी पड़ी, तो टॉम ने दिल जीतने वाला जवाब दिया, “नहीं, क्योंकि वे सभी वहां (शादी में) मौजूद थे।”
इसे भी पढ़ें: Justin Trudeau और Katy Perry की पिकनिक डेट, Santa Barbara में रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल
सीक्रेट वेडिंग पर टॉम ने साधी चुप्पी
जब टॉम से उनकी इस बेहद सीक्रेट शादी के बारे में और डिटेल्स मांगी गईं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “इस बारे में आपको बस इतना ही पता चलेगा।” यानी उन्होंने शादी की बात तो मान ली, लेकिन बाकी की बातें पूरी तरह सीक्रेट रखीं। वैसे, इससे पहले जेंडया के स्टाइलिस्ट लॉ रोच भी मार्च में कह चुके थे, “शादी हो चुकी है। आप उसे मिस कर गए।”
जेंडया के साथ अपने रिश्ते पर क्या बोले टॉम?
भले ही टॉम ने शादी की तारीख नहीं बताई, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि जेंडया उनकी लाइफ में कितनी अहमियत रखती हैं। टॉम ने कहा, “हमारी फील्ड में बहुत स्ट्रेस होता है, ऐसे में एक मजबूत पार्टनर का होना बहुत जरूरी है। जेंडया मेरी सबसे अच्छी दोस्त है और मुझे अपना जीवनसाथी मिल गया है।”
इसे भी पढ़ें: Tay और Taylor Lautner ने अनोखे अंदाज में किया बेबी जेंडर का खुलासा, घर आने वाली है नन्ही परी
जल्द ही रेड कार्पेट पर दिखेगा यह कपल
यह कपल जल्द ही अपनी दो बड़ी फिल्मों, ‘द ओडिसी’ और ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’के प्रमोशन के लिए तैयार है। ये दोनों फिल्में इसी साल जुलाई में रिलीज होने वाली हैं। हाल ही में सोमवार, 15 जून को मैड्रिड में दोनों को चार साल बाद एक साथ रेड कार्पेट पर स्पॉट भी किया गया, जहां दोनों बेहद खुश नजर आ रहे थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.