ऐसे में अगर आपको ऐसा तरीका मिल जाए जिससे नींबू दो-चार दिन नहीं बल्कि कई हफ्तों या महीनों तक ताजा बने रहें, तो बात ही अलग हो जाएगी. सही स्टोर करने का तरीका अपनाकर आप नींबू की नमी, रस और स्वाद लंबे समय तक बचाकर रख सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे आसान और काम के टिप्स जो हर घर में अपनाए जा सकते हैं.
ऐसे रखें नींबू, जल्दी नहीं होंगे खराब
1. बिना धोए फ्रिज में रखें
नींबू खरीदकर लाने के बाद तुरंत मत धोइए. पहले उन्हें सूखा ही रहने दें और सीधे फ्रिज में रख दें. धोने से उन पर नमी बढ़ जाती है, जिससे वे जल्दी खराब हो सकते हैं. सूखे नींबू 2–3 हफ्ते आराम से चल सकते हैं.
2. एयरटाइट डिब्बा या जिप बैग
नींबू को खुला छोड़ने से वे सूख जाते हैं. इन्हें एयरटाइट कंटेनर या जिप लॉक बैग में बंद करके फ्रिज में रखें. इससे उनकी नमी बनी रहती है और वे ज्यादा समय तक रसदार रहते हैं.
3. पानी में डुबोकर रखें
एक बाउल में पानी भरें और उसमें नींबू डालकर फ्रिज में रख दें. पानी उनकी ताजगी बनाए रखता है. इस तरीके से नींबू लगभग एक महीने तक फ्रेश रह सकते हैं.
4. कटे हुए नींबू को फ्रीज करें
अगर नींबू कट गया है तो उसकी स्लाइस बनाकर फ्रीजर में रख दें. बाद में इन्हें ड्रिंक, चाय या खाना बनाते समय आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है.
5. कटे हिस्से पर नमक लगाएं
बचा हुआ कटा नींबू सीधे फ्रिज में रखने के बजाय उसके कटे हिस्से पर थोड़ा नमक लगाकर पैक करें. इससे उसका रस बाहर नहीं निकलता और वह 2–3 दिन तक सही रहता है.
6. रस निकालकर आइस ट्रे में रखें
अगर नींबू बहुत ज्यादा हैं तो उनका रस निकालकर आइस ट्रे में भर दें और जमा लें. जरूरत पड़ने पर एक क्यूब निकालें और इस्तेमाल करें. यह तरीका महीनों तक काम आता है.
7. पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेटें
फ्रिज में रखने से पहले नींबू को पेपर टॉवल या सूती कपड़े में लपेट दें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और नींबू जल्दी खराब नहीं होते.
8. हल्की तेल या घी की परत
नींबू पर सरसों का तेल, रिफाइंड ऑयल या देसी घी की हल्की परत लगाकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें. इससे उनकी बाहरी सतह सुरक्षित रहती है.
9. पानी और सफेद सिरके का घोल
एक बर्तन में पानी और आधा कप सफेद सिरका मिलाकर नींबू उसमें डुबो दें और फ्रिज में रखें. यह तरीका उन्हें लंबे समय तक सुरक्षित रख सकता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.