गृहिणी संगीता ने बताया कि घर में कपड़ों की अलमारी में अक्सर बदबू या नमी की समस्या हो जाती है. ऐसे में साबुन के छोटे टुकड़ों को एक कपड़े या नेट बैग में डालकर अलमारी में रख दें. इससे अलमारी में हमेशा ताजगी बनी रहती है और कपड़ों से हल्की खुशबू भी आती है.
अक्सर हम छोटे-छोटे बचे हुए साबुन के टुकड़ों को बेकार समझकर फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही छोटे टुकड़े आपके घर की कई बड़ी परेशानियों का आसान समाधान बन सकते हैं. थोड़ी सी समझदारी और सही इस्तेमाल से ये न सिर्फ पैसे बचाते हैं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी को भी आसान बना देते हैं.

गृहिणी संगीता ने बताया कि घर में कपड़ों की अलमारी में अक्सर बदबू या नमी की समस्या हो जाती है. ऐसे में साबुन के छोटे टुकड़ों को एक कपड़े या नेट बैग में डालकर अलमारी में रख दें. इससे अलमारी में हमेशा ताजगी बनी रहती है और कपड़ों से हल्की खुशबू भी आती है.

अगर आपके बाथरूम में पानी के कारण फर्श पर फिसलन रहती है तो साबुन के छोटे टुकड़े काम आ सकते हैं. इन टुकड़ों को पानी में घोलकर फर्श साफ करें. इससे न सिर्फ गंदगी हटती है बल्कि फर्श ज्यादा साफ और कम फिसलन वाला बनता है. यह एक सस्ता और असरदार क्लीनिंग सॉल्यूशन है जो केमिकल क्लीनर का अच्छा विकल्प भी बन सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

कई बार जिप या दरवाजों के हैंडल अटकने लगते हैं और ठीक से काम नहीं करते. ऐसे में साबुन का टुकड़ा हल्के से रगड़ दें. यह एक तरह का लुब्रिकेंट की तरह काम करता है और जिप या हैंडल आसानी से चलने लगते हैं. यह छोटा सा उपाय आपके कई छोटे-छोटे झंझट खत्म कर सकता है बिना किसी महंगे प्रोडक्ट के.

सिलाई करते समय कपड़े में सुई डालना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है खासकर जब कपड़ा मोटा हो. ऐसे में सुई को साबुन के टुकड़े पर हल्का सा रगड़ लें. इससे सुई आसानी से कपड़े में घुस जाती है और सिलाई करना आसान हो जाता है. यह ट्रिक खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी है जो घर पर ही छोटे-मोटे कपड़े ठीक करते हैं.

रसोई में बर्तन धोते समय अगर साबुन खत्म हो जाए तो ये छोटे टुकड़े काम आ सकते हैं. इन्हें इकट्ठा करके एक छोटे डिब्बे में पानी के साथ रख दें और लिक्विड साबुन जैसा इस्तेमाल करें. इससे बर्तन साफ भी होंगे और साबुन की बर्बादी भी नहीं होगी

अगर आपके घर में कीड़े-मकोड़े ज्यादा आते हैं तो साबुन के टुकड़े इसमें भी मदद कर सकते हैं. खिड़कियों या दरवाजों के पास साबुन का पानी छिड़कने से छोटे कीड़े दूर रहते हैं. इसकी खुशबू और तत्व कई कीड़ों को पास आने से रोकते हैं. यह एक नेचुरल तरीका है जो केमिकल स्प्रे से ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.