आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने वाले हैं जिसमें आपको हॉरर के साथ सस्पेंस और थ्रिल देखने को मिलेगा। इस फिल्म में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं जो आपको हैरान कर देगी।
नॉट ऑल मूवीज आर द सेम : डुएल
जिस फिल्म की बात हम कर रहे हैं वो है नॉट ऑल मूवीज आर द सेम : डुएल। नॉट ऑल मूवीज आर द सेम: डुअल के बारे में बता दें कि इसमें 2 स्टोरीज दिखाई गई हैं। दोनों स्टोरी का पहले एक-दूसरे से कोई कनेक्शन नहीं होता है। दोनों ही स्टोरीज आपको एंड तक बांधे रखती है। जैसे-जैसे स्टोरी आगे बढ़ती है आप खुद को उससे बाहर ही नहीं निकाल पाते हैं। आप बस स्टोरी के साथ जुड़ते जाएंगे।
फिल्म की कहानी
एक स्टोरी तो एक शख्स की है जो अपना सब कुछ खो देता है और जॉम्बीज के बीच फंस जाता है। उसे अब अपनी जिंदगी के लिए लड़ना है और कैसे वह वहां से बार निकलेगा, यही आगे की स्टोरी है। इसके साथ ही उसे यह भी पता करना है कि आखिर कैसे वह वहां तक पहुंचा है।
वहीं दूसरी स्टोरी एक मछुआरे की है जिसे गांव के पास झील के किनारे एक पैसों से भरा बैग मिलता है। वह सोचता है कि अब सब ठीक होने वाला है। लेकिन बाद में उसकी यह खुशी गम में बदल जाती है। उसके साथ कुछ डरावनी घटनाएं होने लगती हैं जहां से हॉरर एंडर शुरू होता है। आगे जाकर कहानी और दिलचस्प तब होती है जब ये दोनों कहानियां कनेक्ट करती हैं।
फिल्म की स्टार कास्ट
नॉट ऑल मूवीज आर द सेम : डुएल को सगीराजू सुरेश डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं गीता पेनमत्सा ने इसे माइग्रेटिंग बर्ड्स फिल्म्स द्वारा प्रोड्यूस किया है। फिल्म में रोशनी अरविंदाक्षन, रघु वरधान, कुशी पिल्लाला हैं। हर एक्टर स्टोरी में एक गहराई लेकर आता है और स्टोरी के प्लॉट को बरकरार रखता है। फिल्म के विजुअल काफी शानदार हैं। बैकग्राउंड स्कोर तो कहानी के सस्पेंस और डर को बरकरार रखने में पूरा मदद करता है।
कहां देखें आप फिल्म
नॉट ऑल मूवीज आर द सेम : डुएल को आप प्राइम वीडियो और लायन्सगेट प्ले पर देख सकते हैं। 95-97 मिनट की यह फिल्म तेलगु भाषा में बनी है, लेकिन ओटीटी पर आप इसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.