पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में जारी पहले टेस्ट में इंग्लैंड के दो तेज गेंदबाज -ओली रॉबिन्सन और जोश टंग- ने 5 विकेट हॉल लेकर इतिहास रचा। टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ।
ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने रचा इतिहास
149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कई बार हुआ है जब एक ही पारी में दो गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल लिए है, मगर ऐसा पहली बार हुआ है जब बैक टू बैक गेंदों पर दोनों गेंदबाजों ने 5 विकेट हॉल पूरे किए हो।
पहले ओली रॉबिन्सन ने 48वें ओवर की आखिरी गेंद पर खुर्रम शहजाद को आउट कर अपना 5 विकेट हॉल पूरा किया।
इसके बाद अगले यानी 49वें ओवर की पहली गेंद पर जोश टंग ने भी अपना 5 विकेट हॉल मोहम्मद अब्बास को आउट करके पूरा किया।
PAK vs ENG टेस्ट मैच के कुछ रिकॉर्ड
- ओली रॉबिन्सन (5/51) और जोश टंग (5/46) पाकिस्तान के खिलाफ एक ही पारी में पांच विकेट लेने वाली इंग्लैंड की पहली पेस जोड़ी बन गए।
- यह इंग्लैंड का 11वां मौका था जब दो सीमर ने एक पारी में पांच विकेट लिए, और 1998 के बाद पहला।
- यह पाकिस्तान के खिलाफ चौथा ऐसा मौका भी था, और 2006 के बाद पहला।
- यह 2020 में साउथैम्प्टन में एंडरसन के 5/56 के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी सीमर द्वारा इंग्लैंड का पहला पांच विकेट हॉल भी है।
पाकिस्तान का 5वां सबसे लो स्कोर
171 रन पाकिस्तान का इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 2000 से 5वां सबसे छोटा स्कोर है। अब्दुल्ला शफीक इस दौरान पाकिस्तान के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज रहे जो 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे। उन्होंने 61 रनों की पारी खेली, जिसमें 104 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके लगाए। पाकिस्तान इससे पहले तीन बार पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 100 से कम रन पर आउट हो चुका है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.