- स्मार्टफोन सुरक्षा को सॉफ्टवेयर अपडेट से मिलती है मजबूती।
- Google Pixel 7 समेत पुराने फोन को 2027 तक अपडेट नहीं।
- iPhone 11 सीरीज को iOS 27 के बाद अपडेट मिलना बंद।
- सैमसंग Galaxy A, S, Z मॉडल्स का सपोर्ट 2027 तक समाप्त।
Smartphones: मार्केट में आज कई सारे एडवांस स्मार्टफोन मौजूद हैं जिन्हें लोग अपनी जरूरत के हिसाब से खरीदते हैं. लेकिन अक्सर लोग स्मार्टफोन खरीदते समय उसकी बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स चेक करते हैं. लेकिन सबसे जरूरी होता है सॉफ्टवेयर अपडेट. माना जाता है कि जबतक स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट मिलता रहता है तब तक आपका स्मार्टफोन सही से काम करता है. ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे स्मार्टफोन्स के बारे में जिन्हें जल्द ही कंपनी से सॉफ्टवेयर अपडेट मिलना बंद हो जाएगा.
सॉफ्टवेयर अपडेट में क्या-क्या मिलता है
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज के एडवांस स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर अपडेट के साथ कई सारे सिक्योरिटी फीचर्स भी मिलते हैं. इन सिक्योरिटी अपडेट्स के साथ आपके स्मार्टफोन का डेटा सुरक्षित रहता है और फोन अच्छे से काम करता रहता है. हालांकि अपडेट इंस्टॉल करने के नोटिफिकेशन कई लोगों को परेशान करते हैं लेकिन जब ये नोटिफिकेशन आना बंद हो जाते हैं तो असली चिंता शुरू होती है. क्योंकि इसका मतलब है कि कंपनी अब आपके फोन में मिलने वाली नई सुरक्षा कमियों को ठीक नहीं करेगी.
सपोर्ट खत्म होने पर क्या होता है
आपको बता दें कि जब किसी स्मार्टफोन का सपोर्ट पीरियड खत्म हो जाता है तो वह तुरंत बेकार नहीं होता. फोन पहले की तरह काम करता रहता है लेकिन उसे नए एंड्रॉयड या iOS अपडेट नहीं मिलते. सबसे बड़ी समस्या यह होती है कि सिक्योरिटी पैच भी बंद हो जाते हैं.
ऐसे में अगर कुछ समय बाद ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई नई कमी पाई जाती है तो उसका समाधान अपडेट के जरिए आपके फोन तक नहीं पहुंच पाएगा. इससे साइबर अपराध और डेटा चोरी जैसे समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.
Google Pixel यूजर्स रहें सावधान
जानकारी के मुताबिक, Google ने हाल के वर्षों में अपने Pixel स्मार्टफोन्स के लिए अपडेट समय बढ़ा दी है. Pixel 8 और इसके बाद आने वाले मॉडल को 7 साल तक अपडेट मिलेगा. लेकिन पुराने Pixel फोन्स को केवल 5 साल तक ही सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी सपोर्ट मिलता है.
अब 2027 तक जिन स्मार्टफोन में अपडेट मिलना बंद हो जाएगा उसमें Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 6a, Pixel 6 और Pixel 6 Pro शामिल हैं.
क्या है Apple का तरीका
Apple एंड्रॉयड कंपनियों की तरह किसी iPhone की एंड-ऑफ-लाइफ तारीख पब्लिक नहीं करता है. हालांकि आमतौर पर iPhone को लॉन्च के बाद 5 से 7 साल तक iOS अपडेट मिलते हैं.
आने वाले iOS 27 अपडेट के साथ माना जा रहा है कि iPhone SE (2020), iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max को लास्ट बार अपडेट मिल सकता है. हालांकि Apple पुराने iPhone के लिए बड़े iOS अपडेट बंद होने के बाद भी कई बार जरूरी सिक्योरिटी पैच जारी करता रहता है.
इन स्मार्टफोन्स का सपोर्ट होगा खत्म
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Samsung अलग-अलग कैटेगरी के फोन के हिसाब से अलग समय तक अपडेट देता है. फ्लैगशिप Galaxy S और Fold सीरीज को मैक्सिमम 7 साल तक सपोर्ट मिलता है जबकि मिड-रेंज और बजट फोन को चार से छह साल तक अपडेट दिए जाते हैं.
ऐसे में Samsung Galaxy A14, Galaxy A54 5G, Galaxy S23, Galaxy S23+, Galaxy S23 Ultra, Galaxy Z Fold4, Galaxy Z Flip4, Galaxy A53 5G, Galaxy S22, Galaxy S22+, Galaxy S22 Ultra, Galaxy S21 FE 5G, Galaxy Z Fold3 और Galaxy Z Flip3 जैसे मॉडल्स का सॉफ्टवेयर सपोर्ट 2027 के अंत तक खत्म हो जाएगा.
यह भी पढ़ें:
Jio, Airtel, Vi यूजर्स को बड़ा झटका! 15% तक बढ़ सकते हैं प्रीपेड प्लान के दाम, जानें क्या है वजह
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.