HMD 106 2G एक डिजिटल Detox फीचर फोन है, जिसमें 1.8 इंच LCD स्क्रीन, 1000mAh रिमूवेबल बैटरी, S30+ OS, ड्यूल सिम और 3.5mm जैक मिलेगा। जानें पूरी डिटेल।
HMD 106 2G की खास बातें
HMD 106 2G में 1.8 इंच की LCD स्क्रीन दी गई है। छोटी स्क्रीन का एक फायदा यह भी है कि फोन पर वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने या घंटों स्क्रॉल करने का सवाल ही नहीं उठता। यही वजह है कि इसे Digital Detox फोन कहा जा रहा है।
फोन में 1000mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। छोटी बैटरी के बावजूद फोन से लंबा बैकअप देगा। रिमूवेबल बैटरी होने का मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इसे बदला भी जा सकता है। HMD के फीचर फोन में इस तरह की बैटरी पहले भी देखने को मिली है। कंपनी के Nokia 106 में भी 1000mAh बैटरी और S30+ OS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
HMD 106 2G में 4MB RAM और 8MB स्टोरेज मिलने की जानकारी सामने आई है। फोन में 32GB तक का microSD कार्ड लगाने का ऑप्शन भी दिया गया है। इससे यूजर्स फोन की स्टोरेज को जरूरत के हिसाब से बढ़ा सकेंगे।
फोन को चलाने के लिए S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। यह Android या iOS जैसा Smartphone ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है। इसे खासतौर पर बेसिक फीचर फोन के लिए डिजाइन किया गया है।
HMD 106 2G में Unisoc 6533G प्रोसेसर दिया गया है। फीचर फोन के लिए यह चिप बेसिक कामों को संभालने के लिए इस्तेमाल की गई है। यहां पर ज्यादा पावर की जरूरत भी नहीं है क्योंकि फोन को गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, हाई-ग्राफिक्स ऐप्स या दूसरे भारी कामों के लिए डिजाइन नहीं किया गया है।
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में Dual SIM सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा Bluetooth 4.2, MicroUSB पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। फोन में FM Radio और Snake Game जैसे पुराने जमाने के फीचर्स भी मिलेंगे। HMD 106 2G को IP52 रेटिंग भी मिली है। इसका मतलब यह फोन धूल और हल्के पानी के संपर्क से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा। रोजमर्रा के छोटे-मोटे इस्तेमाल में यह रेटिंग फोन को कुछ अतिरिक्त सुरक्षा दे सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.