टोयोटा भारतीय मार्केट में अपनी पकड़ और मजबूत करने के प्लान पर काम कर रही है। कॉम्पिटिशन को मात देने के लिए कंपनी एक से बढ़कर एक बेहतरीन और अपडेटेड मॉडल लाने जा रही है।
New Toyota Fortuner
टोयोटा की सबसे पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। नए IMV लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी यह SUV नए ग्रिल, हेडलाइट्स और हाइलक्स जैसे बोल्ड लुक के साथ आएगी। इसके इंटीरियर को और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। इसमें 2.7-लीटर पेट्रोल और 2.8-लीटर डीजल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन के साथ 4×4 का ऑप्शन मिलना जारी रहेगा।
Toyota Hyryder Facelift
अपनी मिड-साइज SUV हायराइडर को नया लुक देने के लिए टोयोटा इसका फेसलिफ्ट मॉडल लाने वाली है। इसके बाहरी डिजाइन में थोड़े बहुत बदलाव के साथ केबिन में लेवल-2 ADAS, बड़ी टचस्क्रीन और वेंटीलेटेड सीट्स जैसे नए फीचर्स जोड़े जाएंगे। हालांकि, इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा और यह 1.5-लीटर माइल्ड-हाइब्रिड व स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ ही बिक्री पर रहेगी।
Toyota 7-Seater Hyryder
टोयोटा अपनी हायराइडर का 7-सीटर वर्जन भी लॉन्च करने की योजना बना रही है। इसकी टेस्टिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। तीसरी रो की सीटों को एडजस्ट करने के लिए इस SUV की लंबाई थोड़ी ज्यादा होगी। इसमें भी 5-सीटर वाला ही 1.5-लीटर माइल्ड और स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन मिलेगा। साथ ही इसमें AWD का ऑप्शन भी दिया जा सकता है।
Toyota Land Cruiser FJ
दुनिया भर के बाजारों में जलवा बिखेरने के बाद टोयोटा की लैंड क्रूजर FJ भारत में भी एंट्री करने वाली है। यह SUV अपने बॉक्सी रेट्रो लुक, C-शेप LED DRLs और टेलगेट पर लगे स्पेयर व्हील के साथ बेहद अट्रैक्टिव दिखती है। भारत में इस SUV को 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है।
Toyota Corolla Cross
टोयोटा अपनी प्रीमियम 7-सीटर SUV ‘कोरोला क्रॉस’ (प्रोजेक्ट 340D) को भी भारत में पेश करने की तैयारी में है। इनोवा हाईक्रॉस वाले TNGA-C प्लेटफॉर्म पर बनने वाली यह SUV 2.0-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। यह कार हायराइडर और फॉर्च्यूनर के बीच की जगह को भरेगी और सीधे तौर पर टाटा सफारी व महिंद्रा XUV700 जैसी गाड़ियों को कड़ी टक्कर देगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.