1-अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (UltraTech Cement Ltd)
कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 240 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने 30 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। इससे पहले कंपनी पिछले इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी। तब कंपनी ने एक शेयर पर 77.50 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर सीमेंट कंपनी का शेयर गिरावट के साथ 11839.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीत एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3.73 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
2- आयशर मोटर्स लिमिटेड (Eicher Motors Ltd)
इस कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर 82 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी की तरफ से डिविडेंड के लिए 31 जुलाई की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया गया है। पिछले साल आयशर मोटर्स की तरफ से निवेशकों को 70 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। 2024 में कंपनी ने 50 रुपये का डिविडेंड एक शेयर पर बांटा था।
शेयर बाजार में बीते एक साल के दौरान स्टॉक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। 1 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 39 प्रतिशत का फायदा हुआ है। 2 साल में कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 55 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। बता दें, तीन साल में स्टॉक का दाम 130 प्रतिशत बढ़ा है।
3- Britannia Industries Ltd
इस एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी की तरफ से मोटा डिविडेंड निवेशकों को बांटा जा रहा है। कंपनी शेयर बाजार में 31 जुलाई को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने बताया है कि एक शेयर पर निवेशकों को 90.50 रुपये का डिविडेंड मिलेगा। बता दें, 2025 में ब्रिटानिया ने एक शेयर पर 75 रुपये का डिविडेंड दिया था।
शेयर बाजार में ब्रिटानिया के शेयरों की स्थिति अच्छी नहीं है। एक साल में ब्रिटानिया का शेयर 5.14 प्रतिशत गिरा है। दो साल में स्टॉक का दाम 7.59 प्रतिशत लुढ़का है। बता दें, 5 साल में स्टॉक की कीमतों में 56 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.