नई दिल्ली: रक्षा बंधन से पहले दिल्ली सरकार, दिल्ली की महिलाओं को एडवांस में गिफ्ट देने जा रही है। बुधवार (26 अगस्त) से दिल्ली में लक्ष्मी योजना की शुरुआत हो रही है। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कुछ लाभार्थियों को सर्टिफिकेट देकर इस योजना की शुरुआत करेंगी। हालांकि लाभार्थियों के खाते में पैसा 1 सितंबर को ही आ पाएगा।
इस योजना के तहत महिला लाभार्थियों को 2,500 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे लेकिन इस 2500 रुपये का इस्तेमाल हर महीने नहीं किया जा सकता है क्योंकि इन 2500 रुपये में से 1500 रुपये उनके खाते में FD (फिक्स डिपॉजिट) कर दी जाएगी और बचे हुए 1000 रुपये डिजिटल करेंसी (CBDC) के मिलेंगे, वो भी सिर्फ डिजिटल खर्च के लिए।
किसे मिलेगा लाभ?
- दिल्ली की 21 से 60 साल की पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये तक है, उस परिवार की एक सबसे बड़ी महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।
17 लाख से अधिक महिलाएं को इस योजना का लाभ मिलेगा
दिल्ली लक्ष्मी योजना के लिए सरकार ने 5,110 करोड़ रुपये का बजट रखा है। सरकार के मुताबिक 17 लाख से अधिक महिलाएं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह योजना फिलहाल 3 वर्षों के लिए है। महिलाओं के खाते में 1500 रुपये FD करने के पीछे सरकाए की सोच है कि 3 साल बाद , यानी 2030 के विधानसभा चुनाव के ठीक पहले लाभार्थियों को एकसाथ 50 हजार से अधिक रुपये मिलेंगे, जिसका चुनाव में लाभ होगा।
26 अगस्त को तालकटोरा स्टेडियम में 4000 पात्र महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत अभी तक 9,13,495 महिलाओं ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमे से 6,52,223 महिलाओं का फाइनल आवेदन जमा हो गया है।
बता दें कि दिल्ली में रेखा गुप्ता की सरकार है। जब से दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं के हितों की दिशा में सरकार लगातार प्रयास कर रही है। महिला लाभार्थियों को हर महीने 2500 रुपए मिलने से उनकी आर्थिक जरूरतें पूरी हो सकेंगी और आने वाले चुनाव में बीजेपी को फायदा भी मिलेगा।
इससे पहले प्याज और चीनी की बढ़ती कीमत को लेकर भी दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला किया था।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में पानी की किल्लत होगी खत्म! सरकार रिक्लेम वाटर पॉलिसी 2026 लेकर आई, पानी का बिल भी कम आएगा
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.