प्रसिद्ध कृष्णा की दमदार गेंदबाजी की मोर्ने मोर्कल ने खूब तारीफ की है। कहा है कि उन्हें एक विश्व स्तरीय गेंदबाज बनते देखना सुखद है। उन्होंने अपनी गेंदबाजी में खासा काम किया है और आलोचनाओं की परवाह नहीं की है। उनकी गेंदबाजी में कई बार ज्यादा रन बनना रणनीति का हिस्सा है।
विश्व स्तरीय गेंदबाज बनते देखना शानदार
मोर्कल के मुताबिक प्रसिद्ध में सबसे बड़ा बदलाव यह आया है कि अब वह लोगों की टिप्पणियों और बाहरी दबाव को खुद पर हावी नहीं होने देते। उन्होंने कहा, ”मेरे लिए प्रसिद्ध में सबसे बड़ा बदलाव यही है कि उन्होंने अपने बारे में कही जाने वाली बातों और टिप्पणियों को नजरअंदाज करना सीख लिया है। अब वह सिर्फ अपने क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं।” उन्होंने कहा, “वह बेहद मेहनती है। वह मैचों से पहले योजना तैयार करने के साथ प्रतिद्वंद्वी टीम के बारे में काफी रिसर्च करता है। वह खेल के बहुत बड़े विद्यार्थी हैं। उन्हें आगे बढ़ते हुए विश्व स्तरीय गेंदबाज बनते देखना शानदार है।”
मोर्कल का मानना है कि प्रसिद्ध में भारत के लिए तीनों प्रारूपों में लंबे समय तक खेलने की क्षमता और प्रतिभा मौजूद है। प्रसिद्ध की गेंदबाजी की खासियत बताते हुए उन्होंने कहा कि उसकी अतिरिक्त गति और उछाल उन्हें अलग बनाती है। उसकी गेंदों पर अधिक रन बनने का खतरा तो रहता है, लेकिन विकेट हासिल करने का इनाम भी मिल सकता है। मोर्कल ने इसे टीम की रणनीति का हिस्सा करार दिया और इंग्लैंड दौरे का उदाहरण देते हुए कहा, “कई बार, खासकर 2025 में इंग्लैंड में, हमें अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी पड़ी क्योंकि हम इस खिलाड़ी से एक खास काम करने को कह रहे थे। नतीजे कभी-कभी उनके पक्ष में नहीं जाते थे, लेकिन पूरी टीम उनके साथ थी।”
भाषा आनन्द सुधीर
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.