Last Updated:
The Hundred Women: ‘द हंड्रेड’ महिला लीग के ऑक्शन में इस बार किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को खरीददार नहीं मिला है. फातिमा सना और सादिया इकबाल शॉर्टलिस्ट जरूर हुई थीं, लेकिन ऑक्शन में उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम से जोड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और वे अनसोल्ड रहीं. दूसरी ओर भारतीय महिला क्रिकेटर्स को इस ऑक्शन में मोटी रकम देकर टीमों ने खरीदा.
‘द हंड्रेड’ महिला लीग ऑक्शन में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स रहीं अनसोल्ड.
इन चारों पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने 15000 पाउंड के बेस प्राइस के साथ अपना नाम ऑक्शन में दर्ज कराया था. हालांकि, इन चारों में से सिर्फ फातिमा सना और सादिया इकबाल को ही फाइनल ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन शॉर्टलिस्ट होने के बावजूद बोली के दौरान दोनों खिलाड़ियों का नाम नहीं लिया गया. सादिया महिला टी20 इंटरनेशनल में टॉप रैंकिंग गेंदबाज हैं.
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स द हंड्रेड महिला ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड.
पहले कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि आईपीएल मालिकों वाली ‘द हंड्रेड’ टीमों शायद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को साइन करने से बचेंगी. इस खबर के बाद काफी विवाद हुआ और इसकी आलोचना भी हुई, जिसमें इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी प्रतिक्रिया दी थी. इसके बाद ECB और द हंड्रेड की फ्रेंचाइजियों ने साफ किया कि खिलाड़ियों की राष्ट्रीयता चयन पर असर नहीं डालेगी. उन्होंने कहा कि चयन सिर्फ प्रदर्शन, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर होगा.
पुरुष खिलाड़ियों के ऑक्शन पर नजर
द हंड्रेड का पुरुष खिलाड़ियों का ऑक्शन गुरुवार, 12 मार्च को होगा. इस ऑक्शन के लिए पाकिस्तान के 63 खिलाड़ियों ने नाम दिया था, लेकिन उनमें से सिर्फ 14 खिलाड़ियों को अंतिम बोली प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. इनमें बड़े नाम हारिस रऊफ, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, शादाब खान, सैम अयूब हैं. इन सभी ने 100000 पाउंड का बेस प्राइस रखा है. इसमें अन्य खिलाड़ी अबरार अहमद (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), मोहम्मद आमिर (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), जमान खान (बेस प्राइस- 75000 पाउंड), इमाद वसीम (बेस प्राइस- 50000 पाउंड), उसामा मीर (बेस प्राइस- 50000 पाउंड), आकिफ जावेद (बेस प्राइस- 31000 पाउंड), सलमान मिर्जा (बेस प्राइस- 31,000 पाउंड).
पहले भी खेल चुके हैं कुछ खिलाड़ी
पाकिस्तान के कई खिलाड़ी पहले भी द हंड्रेड में खेल चुके हैं. हारिस रऊफ और शाहीन अफरीदी पहले Welsh Fire के लिए खेल चुके हैं. इमाद वसीम Trent Rockets के लिए खेल चुके हैं. मोहम्मद आमिर MI London की तरफ से खेले थे. शादाब खान Birmingham Phoenix का हिस्सा रहे हैं. उसामा मीर पहले Manchester Super Giants के लिए खेल चुके हैं. वहीं नसीम शाह, साइम अयूब, अबरार अहमद, आकिफ जावेद और सलमान मिर्जा अभी तक 100-बॉल टूर्नामेंट में डेब्यू नहीं कर पाए हैं.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.