प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धनशोधन (Money Laundering) से जुड़ी जांच के मामले में पंजाब के उद्योग मंत्री और ‘आप’ नेता संजीव अरोड़ा के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को केंद्रीय जांच एजेंसी ने अरोड़ा के आधिकारिक आवास और उनसे जुड़े अन्य व्यक्तियों के परिसरों पर नए सिरे से छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित अरोड़ा के आधिकारिक आवास और हरियाणा के गुरुग्राम में एक रियल एस्टेट कंपनी सहित पांच परिसरों पर छापे मारे गए।
इसे भी पढ़ें: झांसी में ऑनलाइन सट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़! करोड़ों का सोना-चांदी और नकदी बरामद, दो महिलाएं गिरफ्तार, सिपाही बर्खास्त
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत की गई।
ईडी ने अप्रैल में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के दीवानी प्रावधानों के तहत अरोड़ा और उनसे जुड़ी इकाइयों के परिसरों पर छापे मारे थे।
इसे भी पढ़ें: IPL 2026, KKR vs DC Highlight | फिन एलेन के तूफानी शतक से कोलकाता की ‘विराट’ जीत, दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर
अरोड़ा ने उस समय कहा था कि वह जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें विश्वास है कि सच्चाई की जीत होगी।
ईडी ने लुधियाना पश्चिम से विधायक अरोड़ा के परिसरों पर आवासीय परियोजनाओं के लिए औद्योगिक भूमि के कथित दुरुपयोग से जुड़े धनशोधन मामले में 2024 में भी छापे मारे थे। उस समय अरोड़ा राज्यसभा सदस्य थे।
Read Latest
National News in Hindi only on Prabhasakshi
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.