आप भी चाहते हैं कि दूध में मलाई की मोटी लेटर जमे, तो ये ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। 156 का सिंपल सा फॉर्मूला है, जिसे एक बार आपने जान लिया तो मोटी मलाई जमना तय है। इसके लिए आपको दूध में कुछ मिलाने की भी जरूरत नहीं होगी।
मोटी मलाई जमाने का 156 रूल क्या है?
मोटी मलाई जमाने के लिए एक खास रूल फॉलो किया जाता है, जिसे 156 रूल कहते हैं। इसमें 1, 5 और 6 घंटे के लिए आपको एक खास प्रोसेस दोहराना होता है, जिससे दूध में काफी मोटी मलाई की लेयर जमती है। अगर आप घर पर ही घी बनाते हैं, तो इस तरह से ज्यादा मलाई निकालकर एक जगह इक्कठा कर सकते हैं। काफी कम समय में ही मलाई का कंटेनर फुल हो जाएगा। चलिए आते बाय स्टेप इस पूरे प्रोसेस को समझते हैं-
1- पहले 1 घंटे करना है ये काम
पहला स्टेप है दूध को अच्छी तरह से बॉयल करना। आपको दूध को तब तक उबालना है, जबतक ये ऊपर की तरफ ना आने लगे और इसके किनारों पर झाग और बुलबुले से ना उठने लगें। अब गैस को तुरंत बंद करें और एक घंटे के लिए दूध को ठंडा होने रख दें। इस दौरान आपको दूध के बर्तन को कवर नहीं करना है।
5- 5 घंटे के लिए ऐसे छोड़ें दूध
अब अगले 5 घंटे के लिए आपको दूध को ढककर रखना है। पूरी तरह से बर्तन को कवर ना करें। बस आधा या तीन चौथाई हिस्सा ढक दें और थोड़ा सा खुला रहने दें। ताकि बर्तन में अंदर-अंदर नमी ना बने, इससे मलाई ठीक से जमती नहीं है।
6 घंटे के लिए फ्रिज में रखें दूध
अब मलाई अच्छे से सेट होने के लिए दूध को फ्रिज में रख दें। आप लगभग 6 घंटे या रातभर के लिए दूध को फ्रिज में रख सकते हैं। इससे मलाई की एक मोटी सी लेयर दूध के ऊपर जम जाएगी। इसे चाकू की मदद से किनारों से खुरच लें, फिर किसी कलछी या पलटे की मदद से बर्तन में निकाल लें।
काम की टिप- मोटी और ज्यादा मलाई जमाने के लिए दूध भी गाढ़ा इस्तेमाल करें। अगर आप पैकेट वाला दूध लेते हैं, तो फुल क्रीम दूध से अच्छी खासी मलाई निकाल सकते हैं।
क्या हर बार फॉलो करें ये तरीका?
अगर आप दूध उबालने पर हर बार मोटी मलाई चाहते हैं, तो इस 156 रूल को फॉलो कर सकते हैं। वरना जब भी आपको ज्यादा मलाई की जरूरत हो, तो उस हिसाब से ये तरीका फॉलो किया जा सकता है। अगर आप रोज ढाई लीटर दूध लेते हैं, तो हफ्ते में 3-4 बार ये प्रोसेस दोहराकर डिब्बा भर मलाई निकाल सकते हैं।
(Images Credit- @khana_hi_khana777)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.