बाएं हाथ के स्पिनर अनुकूल रॉय ने पांच विकेट चटकाए। वैभव सूर्यवंशी ने भी दो विकेट लिए जिससे पूर्व क्षेत्र ने मंगलवार को बेंगलुरू में पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से करारी शिकस्त देकर दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
भारत ए के खिलाड़ी अनुकूल ने सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की। पूर्वोत्तर क्षेत्र के बल्लेबाज यह समझने में नाकाम रहे कि उनकी कौन सी गेंद टर्न लेगी और कौन सी सीधे विकेटों पर आएगी। अनुकूल ने 15 ओवर में 37 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच की पारी में सातवीं बार पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। मैच पर पूरी तरह नियंत्रण होने के कारण किशन ने सूर्यवंशी को भी गेंदबाजी का मौका दिया और 15 वर्षीय इस खिलाड़ी ने कप्तान को निराश नहीं किया तथा दो विकेट हासिल किए। किशन के जोतिन को अनुकूल की गेंद पर स्टंप करने के साथ पूर्व क्षेत्र ने मुकाबला जीत लिया। शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले शाहबाज अहमद को 167 रन बनाने और चार विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रजत पाटीदार की सेंट्रल जोन से होगा सेमीफाइनल मुकाबला
बता दें कि दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अब वैभव सूर्यवंशी की उप- कप्तानी और ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ईस्ट जोन रजत पाटीदार की कप्तानी वाली सेंट्रल जोन से भिड़ेगी। सेंट्रल जोन ने पिछले सीजन का दलीप ट्रॉफी अपने नाम किया था। इस बार दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। सेमीफाइनल मुकाबला 30 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें दमदार होंगी ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होगा। नॉर्थ ईस्ट जोन ईस्ट जोन के मुकाबले काफी कमजोर टीम दिखाई दी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.