थलपति विजय फिलहाल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मिली जीत का जश्न मना रहे हैं. इन सबके बीच फैंस उनकी आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं कुछ दिन पहले तक, थलपति विजय की फिल्म ‘जना नायकन’ की हालत बेहद खराब थी एक तो इसे सीबीएफसी से सर्टिफिकेशन नहीं मिल पा रहा था जिससे इसकी रिलीज डेट टल गई थी.
फिर पूरी फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई थी और अमेज़न प्राइम वीडियो ने ओटीटी डील से भी हाथ खींच लिया था. लेकिन अब विजय की टीवीके पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव 2026 में इतिहास रचते ही हालात भी बदल गए हैं. इसी के साथ ‘जन नायकन’ को लेकर अब और ज्यादा हाईप बढ़ गया है जिसके चलते ये बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है.
क्या चार अंकों का आंकड़ा छू पाएगी ‘जन नायकन’?
बता दें कि थलपति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं, और उनकी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज में देरी अब इसके लिए वरदान साबित हो सकती है. दरअसल शानदार राजनीतिक जीत के बाद, विजय के प्रति लोगों की दीवानगी पीक पर है, और इसलिए फिल्म अब इसके कंटेंट की परवाह किए बिना बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है. हालांकि अब देखना यह है कि क्या ‘जना नायकन’ उस चार अंकों के आंकड़े को छू पाएगी, जो कॉलीवुड का लंबे समय से सपना रहा है. अगर ‘जना नायकन’ 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेती है, तो विजय इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लेंगे.
ये भी पढ़ें:-Patriot BO Day 5: मंगलवार को ‘पैट्रियट’ ने तोड़ा दम, जानें रिलीज के पांच दिनों में कितना फीसदी वसूल पाई है बजट?
‘जन नायकन’ के बारे में
गौरतलब है कि ‘जन नायकन’ केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है. इस फिल्म में पूजा हेगड़े, मामिता बैजू और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में हैं. अनिरुद्ध ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया है. वहीं एच. विनोद ने इस राजनीतिक एक्शन ड्रामा का निर्देशन किया है. फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस होने का हर किसी को इंतजार है.
ये भी पढ़ें:-अल्लू अर्जुन की ‘राका’ का क्या है ब्लॉकबस्टर ‘पुष्पा’ से कनेक्शन? जानकर हैरान रह जाएंगे
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.