103% फायदा दिखा रहा ग्रे मार्केट (Tempsens Instruments (India) IPO GMP Today)
इनवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 313 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 104 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन की ओर दर्शाता है। ग्रे मार्केट में आईपीओ की सबसे मजबूत स्थिति 22 अगस्त को थी। तब जीएमपी 321 रुपये था।
कितना है प्राइस बैंड (Tempsens Instruments IPO)
यह आईपीओ 20 अगस्त को खुल गया था। रिटेल निवेशकों के लिए आज 24 अगस्त दांव लगाने का आखिरी दिन है। कंपनी ने आईपीओ के 285 रुपये से 300 रुपये प्रति शेयर प्राइस बैंड तय किया है। आईपीओ का लॉट साइज 50 शेयरों का है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 15000 रुपये का इनवेस्टमेंट करना होगा।
यह आईपीओ एंकर निवेशकों के लिए 19 अगस्त को खुल गया था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 194.55 करोड़ रुपये जुटाए हैं। बता दें, केफिन टेक्नोलॉजी लिमिटेड को आईपीओ के लिए कंपनी ने रजिस्ट्रार नियुक्त किया है। वहीं, लीड मैनेजर की भूमिका में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड है।
आईपीओ के पैसों क्या करेगी कंपनी
इस इश्यू से कंपनी जुटाए 18.13 करोड़ रुपये का CAPEX के लिए करेगी। 55 करोड़ रुपये का प्रयोग कंपनी मौजूदा कर्ज को चुकाने के लिए उपयोग करने वाली है। अन्य पैसा जनरल कॉरपोरेट कार्यों के लिए होगा।
650 करोड़ रुपये आईपीओ का साइज
इस आईपीओ का साइज 650 करोड़ रुपये है। कंपनी आईपीओ के जरिए 0.32 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। मौजूदा निवेशक 555 करोड़ रुपये के शेयर बेच रहे हैं। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई में होगी।
किसके लिए कितना हिस्सा रिजर्व
आईपीओ का 50 प्रतिशत हिस्सा क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, एनआईआई के लिए 15 प्रतिशत और रिटेल निवेशकों के लिए 35 प्रतिशत रिजर्व रहेगा।
इस कंपनी की शुरुआत 1990 में हुई थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.