कुलदीप यादव को बीमार बताकर कोलंबो टेस्ट की प्लेइंग XI से बाहर किया गया। हालांकि 21 अगस्त को हुए प्रैक्टिस सेशन में उन्होंने हिस्सा नहीं लिया था, तब कहा गया था कि वह आराम कर रहे हैं।
जब कुलदीप यादव को लेकर बैटिंग कोच सीतांशु कोटक से सवाल किया गया कि अगर वह फिट होते तो क्या आज खेलते? इस पर भारतीय कोच ने ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि यह कोई ज़रूरी सवाल है…”
कोटक ने आगे घटनाओं की टाइमलाइन समझाई और कहा कि चाइनामैन गेंदबाज ‘वायरल’ के कारण उपलब्ध नहीं थे और सीरीज के पहले मैच के बाद टीम के गॉल छोड़ने के बाद से ही उन्हें कुछ तकलीफ हो रही थी।
कोटक ने कहा, “जब वह वहां (गॉल) से निकले तो उन्हें सच में वायरल था। अगर टीम को एक ऑफ-स्पिनर की जरूरत है, तो यह कहने की जरूरत नहीं है कि वह (कुलदीप) ठीक नहीं हैं। अगर वह खिलाड़ी खेलने की हालत में नहीं है, तो यह सोचने का कोई मतलब नहीं है कि अगर वह फिट होते तो क्या किया जाता। ऐसा सोचना गलत है।”
कुलदीप यादव के दूसरे टेस्ट से बाहर होने पर 33 साल के ऑफ स्पिनर सारांश जैन को डेब्यू का मौका मिला। उन्हें रवींद्र जडेजा ने डेब्यू कैप दी।
कोच ने कुलदीप यादव को लेकर आगे कहा, “जब हम गए, तो सिर्फ उनका गला ठीक नहीं था। अब वह काफी ठीक हो गए हैं। जब मैं शाम को उनसे मिला तो वह अच्छे लग रहे थे। तो यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमें तीन फॉस्ट बॉलर चाहिए या तीन स्पिनर। और टॉप ऑर्डर में चार लेफ्ट-हैंडर होने के कारण, एक ऑफ-स्पिनर खिलाना सही था।”
दिलचस्प बात यह है कि पिछले 72 घंटों में कुलदीप के बारे में इंडियन कैंप से अलग-अलग बातें सामने आई हैं। स्पिन-बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले से खास तौर पर चाइनामैन और केएल राहुल के 21 अगस्त को कोलंबो में टीम के पहले प्रैक्टिस सेशन में शामिल न होने के बारे में पूछा गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि वे “आराम” कर रहे थे। हालांकि कुलदीप टीम के साथ ट्रैवल किया था और उन्हें सरफराज खान के साथ डगआउट में भी देखा गया था।
कुलदीप यादव का टेस्ट डेब्यू 9 साल पहले 2017 में हुआ था। तब से लेकर उन्होंने सिर्फ 19 टेस्ट मैच ही खेले हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.