Telangana Bride Love Story: तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले के नवीपेट मंडल में एक शादी का मंडप खुशियों से भरा हुआ था. रिश्तेदारों और दोस्तों की भीड़ थी, मंगल वाद्य यंत्रों की गूंज थी और हर कोई इस खास पल का आनंद ले रहा था. दुल्हन पल्लवी और दूल्हा वेणुगोपाल शादी के मंच पर बैठे थे और पंडित मंत्र पढ़ते हुए शादी की रस्में पूरी करवा रहे थे.
रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं और अब सबसे अहम पल आ गया था, जब दूल्हा मंगलसूत्र पहनाने वाला था. वेणुगोपाल मुस्कुराते हुए जैसे ही पल्लवी के गले में मंगलसूत्र डालने लगे, तभी अचानक पल्लवी ने जोर से कहा—”नहीं… यह शादी पसंद नहीं है!”
సరిగ్గా తాళి కట్టే సమయంలో.. పెళ్లి ఆపేసిన పెళ్లికూతురు
తనకు ఈ పెళ్లి ఇష్టం లేదని.. మరొకరిని ప్రేమిస్తున్నానని చెప్పిన వధువు పల్లవి
వేరే కులానికి చెందిన వ్యక్తిని ప్రేమించడంతో.. ముందుగానే కుటుంబ సభ్యులకు చెప్పలేకపోయానని వివరణ
తల్లిదండ్రులు, బంధువులు ఆమెను పెళ్లికి ఒప్పించే… pic.twitter.com/FvCPpARPeN
— PulseNewsBreaking (@pulsenewsbreak) April 3, 2026
मंडप में छाया सन्नाटा
पल्लवी एक शब्द से उस पल शादी के मंडप में सन्नाटा छा गया… जैसे समय रुक गया हो. कुछ समय पहले तक जो माहौल खुशियों से भरा था, वहां अब रिश्तेदारों के चेहरों पर अचानक तनाव और हैरानी फैल गई. सभी लोग एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे कि आखिर अचानक ऐसा क्या हो गया.
रोते हुए पल्लवी ने सबके सामने सच बताया कि वह किसी और से प्यार करती है. उसने कहा कि वह एक अलग जाति के व्यक्ति से प्यार करती है, और इस डर की वजह से वह अब तक यह बात घरवालों को नहीं बता पाई थी कि अगर उसने घर पर बताया तो वे राजी नहीं होंगे, इसलिए वह इतने लंबे समय से चुप थी. लेकिन अब वह अपनी जिंदगी के साथ समझौता नहीं कर सकती.
परिवार ने मनाया, लेकिन नहीं मानी दुल्हन
यह सुनकर पल्लवी के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उसे मनाने की कोशिश की. उन्होंने समझाया कि अगर अब शादी टूट गई तो समाज में इज़्ज़त चली जाएगी और शादी के बाद सब कुछ ठीक हो जाएगा. लेकिन पल्लवी अपने फैसले पर अड़ी रही.
उसने कहा कि वह उस व्यक्ति के अलावा किसी और की पत्नी नहीं बन सकती. फिर उसने आगे कहा, ” मैं सिर्फ उसी इंसान के साथ जिंदगी बिताना चाहती हूं जिससे मैं प्यार करती हूं. उसने समाज के डर से एक गलत रिश्ते में बंधने से इनकार कर दिया.
दूल्हे ने दिखाई समझदारी
इस पूरे मामले में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात दूल्हे वेणुगोपाल का व्यवहार रहा, जहां हर कोई यह दृश्य देखकर हैरान रह गया. आमतौर पर ऐसी स्थिति में झगड़ा हो सकता था, क्योंकि कोई भी दूल्हा इस समय अपमानित महसूस करता, मगर वेणुगोपाल बहुत शांति और समझदारी दिखाई. वेणुगोपाल ने कहा कि वह ऐसी लड़की से जबरदस्ती शादी नहीं करना चाहता जो मुझसे प्यार नहीं करती है. उन्होंने पल्लवी के फैसले का सम्मान किया और शादी रोकने का फैसला लिया.
यह घटना फिल्मों के क्लाइमेक्स की तरह लग रही थी, लेकिन वेणुगोपाल की इस सोच ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया. आखिरकार, रिश्तेदारों ने भी इस फैसले को मान लिया और शादी रद्द कर दी गई. यह घटना भले ही किसी फिल्म जैसी लगे, लेकिन इसने यह दिखा दिया कि शादी और प्यार जबरदस्ती नहीं, बल्कि समझदारी और आपसी सहमति से होने चाहिए.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.