तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडम जिले में जंगली जानवरों को मारने के लिए शिकारियों द्वारा लगाए गए बिजली के तार वाले जाल की चपेट में आने से वन बीट अधिकारी की मौत के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 अगस्त की रात हुई।
सूचना मिली थी कि नकिरेपेटा वन क्षेत्र में शिकारियों ने जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए बिजली के तार के जाल लगाए हैं। इसके बाद वन बीट अधिकारी बी. नवीन (37) अन्य वन कर्मियों के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार, इलाके में आरोपियों की तलाश के दौरान नवीन 11 केवी के बिजली के तार के संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और उनकी मौत हो गई।
इस संबंध में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत गैर इरादतन हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने एक बयान में बताया कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान शुरू किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो कथित रूप से इस घटना में शामिल थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से तार और बिजली का जाल बिछाने में इस्तेमाल की गई सामग्री भी बरामद की है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.