तेलुगु सुपरहीरो फिल्म ‘हनु-मैन’ एक बार फिर बड़े परदे पर वापसी करने जा रही है। इस बार फिल्म को 3डी फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को पहले से ज्यादा भव्य और रोमांचक सिनेमाई अनुभव मिलने वाला है। निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ‘हनु-मैन 3डी’ 25 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म पहले दर्शकों के दिलों पर राज कर चुकी है और अब नए अंदाज में लौट रही है। साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी और भारतीय सुपरहीरो फिल्मों के लिए नई शुरुआत मानी गई थी। फिल्म की कहानी काल्पनिक गांव अंजनाद्री पर आधारित है, जहां हनुमंथु नाम का एक साधारण युवक भगवान हनुमान की दिव्य शक्तियां प्राप्त करने के बाद लोगों की रक्षा करता है। इसमें तेजा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, समुद्रकानी और विनय राय ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म के अगले पार्ट ‘जय हनुमान’ में ऋ षभ शेट्टी भी नजर आएंगे निर्देशक प्रशांत वर्मा की यह फिल्म उनके सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली कड़ी मानी जाती है। फिल्म की सफलता के बाद अब इसके अगले भाग ‘जय हनुमान’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। खबरों के मुताबिक, आगामी फिल्म में ऋषभ शेट्टी भी नजर आ सकते हैं। जिनका पहला लुक भी मेकर्स ने बाते साल ही रिवील कर दिया था। ऐसे में अब ‘हनु-मैन 3डी’ की दोबारा रिलीज को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखने को मिल रही है और माना जा रहा है कि फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.