TECNO ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम गेमिंग स्मार्टफोन POVA 8 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में गेमिंग के साथ-साथ दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और बेहतर कैमरा मिलता है। इस फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरी का चिपसेट लगा है। POVA 8 Pro 5G में 6500mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की एक और खास बात पीछे दिया गया Alive Matrix Display है। कैमरा मॉड्यूल के आसपास मौजूद इस सिस्टम में 177 अलग-अलग मिनी LED हैं, जो कॉल, मैसेज और गेमिंग जैसी अलग-अलग एक्टिविटी पर लाइट इफेक्ट दिखाती हैं। जानें POVA 8 Pro 5G की कीमत और सभी फीचर्स:
भारत में Pova 8 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Pova 8 Pro 5G को भारत में दो वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹49,999 है और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹54,999 है। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांज़ैक्शन पर ₹3000 का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है। नया Pova स्मार्टफोन भारत में 21 अगस्त को Flipkart पर सेल के लिए उपलब्ध होगा। Pova 8 Pro 5G तीन रंगों आर्क व्हाइट, ग्रेफाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन में खरीदा जा सकता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.