Published at : 18 Aug 2026 02:36 PM (IST)
टेक्नोलॉजी फोटो गैलरी
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, Apple Event 2026 में सबसे ज्यादा नजर iPhone 18 Pro पर रहने वाली है. ऑनलाइन लीक्स के अनुसार, इस स्मार्टफोन में कंपनी का नेक्स्ट जनरेशन का A20 Pro चिपसेट प्रोसेसर देखने को मिलने वाला है. इससे फोन की परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में भी सुधार देखने को मिल सकता है.

आपको बता दें कि Apple Event 2026 में कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone को भी लॉन्च कर सकता है. इसे फिलहाल iPhone Ultra नाम से कंपनी उतार सकती है, ऐसा कयास लगाया जा रहा है.

लीक्स के मुताबिक, इसमें A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है. इसके अलावा इसमें डुअल कैमरा सेटअप भी देखने को मिल सकता है जिससे बेहतरीन फोटोज लेना आसान हो जाएगा. फोल्डेबल डिजाइन के अलावा Apple इसमें खास सॉफ्टवेयर और मल्टीटास्किंग फीचर्स भी उपलब्ध करवा सकता है जो इसे नॉर्मल आईफोन मॉडल से अलग करेगा.

साथ ही इस इवेंट में Apple Watch Ultra 4 के भी पेश होने की संभावना जताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें नया प्रोसेसर और एडवांस सेंसर सिस्टम दिया जा सकता है.

हालांकि, डिजाइन में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इसका मतलब साफ है कि कंपनी डिजाइन में ज्यादा बदलाव न करके इसकके हार्डवेयर और सेंसर टेक्नोलॉजी को और ज्यादा एडवांस बना सकती है.

इसके अलावा कंपनी इस इवेंट में Apple Watch Series 12 को भी पेश करने की तैयारी में है. कई ऑनलाइन लीक्स में जानकारी सामने आई है कि कंपनी अपने इस नई स्मार्टवॉच में एक नया प्रोसेसर दे सकती है जिससे इसकी स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर होने की उम्मीद है. इसके साथ ही वॉच में नई बैटरी भी देखने को मिल सकती है जिससे यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा लंबा बैकअप भी मिल सकता है.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल ये सभी जानकारियां अभी ऑनलाइन लीक्स के आधार पर सामने आई हैं. कंपनी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारीक जानकारी शेयर नहीं की गई है. ऐसे में असली तस्वीर कंपनी के आधिकारीक घोषणा के बाद साफ हो सकती है.
Published at : 18 Aug 2026 02:36 PM (IST)
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.