भारतीय टीम इस समय तीन T20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए जिम्बाब्वे में है। पहला मैच 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के कई खिलाड़ी जिम्बाब्वे पहुंचे चुके हैं और उन्होंने अभ्यास (प्रैक्टिस) भी शुरू कर दिया है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाले कुछ खिलाड़ी भी जल्द ही टीम से जुड़ेंगे, जिसमें कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में हुए प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी मैदान पर जमकर पसीना बहाते हुए नजर आए।
वैभव और अभिषेक ने की बॉलिंग प्रैक्टिस
जिम्बाब्वे दौरे पर वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के कोच की भूमिका निभा रहे हैं। उनकी देखरेख में खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस किया। इस दौरान टीम के दो युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी का भी अभ्यास करते दिखे। उनके साथ रिंकू सिंह ने भी गेंदबाजी की प्रैक्टिस की। इस अभ्यास सत्र में कोच लक्ष्मण ने फील्डिंग पर खास ध्यान दिया और वे खुद खिलाड़ियों को कैच पकड़ने का अभ्यास कराते नजर आए। बीसीसीआई ने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया पेज पर भी शेयर किया है।
टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का हालिया प्रदर्शन रहा है शर्मनाक
टीम इंडिया ने इससे पहले आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेली थी। इंग्लैंड में टीम इंडिया ने पांच टी20 मैच खेले थे, जिसमें से उन्हें 4 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। वहीं आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भी भारतीय टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। पिछले 7 मैचों में टीम इंडिया को 6 में हार का सामना करना पड़ा है, वहीं एक मैच बारिश की वजह से पूरा नहीं हो पाया था।
अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया को पहली जीत का है इंतजार
आयरलैंड सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर को भारतीय T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया था। उम्मीद थी कि भारतीय टीम T20 में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया अब तक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इसलिए, अब जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम अपनी लगातार मिल रही हार के इस सिलसिले को खत्म करना चाहेगी। इस सीरीज में भी सभी की नजरें एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी पर रहने वाली हैं।
यह भी पढ़ें
श्रेयस अय्यर फिर संभालेंगे कमान, भारत बनाम जिम्बाब्वे सीरीज के लिए क्या है पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया अगस्त में खेलेगी टेस्ट सीरीज, जसप्रीत बुमराह को लेकर सस्पेंस, जल्द होगा स्क्वाड का ऐलान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.