रिंकू सिंह की टीम में वापसी
जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की वापसी हुई है। गौरतलब है कि आईपीएल 2026 के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज से वो बाहर थे। अब रिंकू जिंबाब्वे में अपने बल्ले से गदर मचाते हुए दिखाई देंगे। वहीं, इस टीम में चार नए खिलाड़ियों को जगह मिली है।
जिंबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह को शामिल किया गया है। हालांकि, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा और मयंक यादव पहले भी टीम इंडिया का हिस्सा रह चुके हैं। वहीं, प्रभसिमरन सिंह को मौका मिला है।
संजू सैमसन का पत्ता साफ
तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल नहीं किया गया है। अभी तक आयरलैंड और उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। वहीं, 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह मिली है।
इंग्लैंड सीरीज में मौजूद ये खिलाड़ी टीम में नहीं
बता दें की टीम इंडिया टी20 सीरीज के लिए फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर है। जिंबाब्वे दौरे में टीम इंडिया से अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह का नाम नहीं है। शायद बोर्ड द्वारा इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया है।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भरतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
- पहला टी20-23-जुलाई
- दूसरा टी20 मैच-25-जुलाई
- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच-26 जुलाई
- नोट: सभी मैच जिम्बाब्वे के हरारे मैदान पर खेला जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.