किस दिन एक्स-स्प्लिट ट्रेड करेगी कंपनी
कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि 2 टुकड़ों में शेयरों का बंटवारा होगा। जिसके बाद फेस वैल्यू 2 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 24 अगस्त यानी कल की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।
पिछले एक साल में मल्टीबैगर स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा है?
शुक्रवार को टीडी पावर के शेयर करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बीएसई में 1534.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। बीते एक महीने में कंपनी के शेयरों का दाम 35 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 6 महीने में स्टॉक 73 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। एक साल में इस स्टॉक की कीमतों में 198 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 5.44 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है।
दो साल में मल्टीबैगर स्टॉक का दाम 260 प्रतिशत और तीन साल में 489 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, पिछले 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को 3119 प्रतिशत का लाभ हो चुका है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
कंपनी के शेयर आखिरी बार इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 1.10 रुपये का डिविडेंड निवेशकों को दिया था। 2025 में कंपनी के शेयर दो बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। दोनों बार का मिलाकर कंपनी ने हर एक शेयर पर 1.65 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.