तत्काल टिकट कैंसिल करने पर क्या होगा?
तत्काल टिकट का रिफंड स्थिति इस बात पर निर्भर करता है। तत्काल टिकट ट्रेन चलने से एक दिन पहले बुक की जाती है, इसलिए इससे आप समझ सकते हैं कि इस पर रेलवे के नियम लागू नहीं होते हैं, जो अन्य टिकट पर है। इस टिकट को आप अचानक से बुक कराते हैं, यदि आप इसे कैंसिल करेंगे, तो इसके लिए आपको कोई रिफंड नहीं मिलने वाला है। यदि आपकी तत्काल टिकट RAC में है या वेटिंग में है,तो कटौती करने पर आपको रिफंड मिल जाएगा।
तत्काल टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा या नहीं?
इस बात को यात्री समझे कि, यदि रेलवे द्वारा टिकट कैंसिल या ट्रेन के समय में बदलाव किया जाता है, तो इसके लिए यात्रियों को वापस रिफंड जरुर मिलता है। उदाहरण के तौर पर आपकी ट्रेन 3 घंटे से ज्यादा लेट है, तो इसके लिए आपको कैंसिल रिफंड मिल जाएगा। अगर आपकी टिकट वेटिंग या RAC में हो, तो इसके कैंसिल करने पर रिफंड मिल सकता है। अगर रेलवे में आपकी टिकट को कैंसिल की है, तो आपको रिफंड मिल जाएगा।
तत्काल टिकट के पैसे कब रिफंड नहीं होते?
जब आप टिकट कंफर्म होने के बाद भी आप इसे कैंसिल कर रहे हैं, तो रेलवे की तरफ से ट्रेन के समय में कोई बदलाव न हो, तो ऐसी स्थिति में यात्री को कोई पैसे वापस नहीं मिलता। इसके अतिरिक्त, यदि यात्री चार्ट बनने के बाद कन्फर्म टिकट को कैंसिल कर देता है, तो इसके लिए भी रिफंड नहीं दिया जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.