आने वाले दिनों में इंडियन मार्केट में कई नई इलेक्ट्रिक कारों की एंट्री होने वाली है। इनमें टाटा एमजी मोटर, हुंडई और मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। इन नई कारों का लॉन्च अगले 12 महीनों हो सकता है।
MG Hector Tomahawk EV
JSW MG Motor India की MG Hector Tomahawk को 26 अगस्त को इसके प्योर इलेक्ट्रिक वर्जन में लॉन्च किया जाएगा। यह एसयूवी चीन में बिकने वाली Wuling Starlight 560 पर बेस्ड होगी। इसके बाद इसका plug-in हाइब्रिड वर्जन भी आ सकता है। ईवी वर्जन में आगे की तरफ लगा परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलने की संभावना है, जो 134hp और 200Nm का आउटपुट देगा। इसमें 56.7kWh LFP बैटरी पैक मिल सकता है। इस सेटअप के साथ एसयूनी की टॉप स्पीड करीब 160kmph और रेंज लगभग 500km होने की उम्मीद है।
नई Tata Tigor.ev
टाटा मोटर्स इस साल के आखिर तक Tigor.ev का बड़ा अपडेट ला सकती है। दिसंबर 2017 में इसकी कमर्शियल डिलिवरी शुरू होने के बाद यह इलेक्ट्रिक सेडान का सबसे बड़ा फेसलिफ्ट होगा। नई Tigor.ev में ज्यादा स्लीक हेडलैंप्स, रिवाइज्ड फ्रंट ग्रिल, नए बंपर्स और अपडेटेड डैशबोर्ड देखने को मिल सकता है। मेकैनिकली इसकी किसी भी बदलाव की उम्मीद काफी कम है।
Maruti Suzuki YMC
मारुति सुजुकी अगले साल की पहले 6 महीनों में अपनी नई इलेक्ट्रिक एमपीवी को लॉन्च कर सकती है, जिसका इंटरनल कोडनेम YMC है। स्पाई शॉट्स से पता चला है कि यह एसयूवी इंस्पायर्ड डिजाइन वाली थ्री-रो इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी और इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV से हो सकता है। YMC, e Vitara वाले प्लैटफॉर्म पर बेस्ड हो सकती है। इसमें e Vitara वाला बैटरी पैक और पावरट्रेन ऑप्शन भी देखने को मिल सकता है। बड़े बैटरी पैक के साथ इसकी क्लेम्ड ड्राइविंग रेंज करीब 500km तक हो सकती है।
Tata Safari.ev
टाटा मोटर्स अगले कुछ महीनों में अपनी बड़ी थ्री-रो एसयूवी सफारी का इलेक्ट्रिक वर्जन भी लॉन्च कर सकती है। फिलहाल सफारी और ऑल्ट्रोज कंपनी के दो ऐसे मॉडल हैं जिनका EV वर्जन उपलब्ध नहीं हैं। इलेक्ट्रिक सफारी को बड़ी फैमिली के लिए एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी के तौर पर लाया जाएगा। इसका मुकाबला Mahindra XEV 9S और MG Hector Tomahawk EV जैसी इलेक्ट्रिक एसयूवी से हो सकता है। सफारी ईवी में हैरियर ईवी जैसा बैटरी पैक ऑप्शन और पावरट्रेन सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसे standard-range RWD, long-range RWD और long-range AWD वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वेरिएंट के आधार पर इसकी ड्राइविंग रेंज करीब 600km तक हो सकती है।
Hyundai HE1i EV
हुंडई भी Tata Nexon.ev और Mahindra XUV 3XO EV को टक्कर देने के लिए एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी पर काम कर रही है। इसका कोडनेम HE1i बताया जा रहा है। इसमें बॉक्सी और रगेड डिजाइन के साथ पैरामेट्रिक पिक्सल-इंस्पायर्ड लाइटिंग, फ्लश-फिटेड डोर हैंडल और ऐरो-एफिशिएंट अलॉय व्हील्स जैसे मॉडर्न डिजाइन एलिमेंट मिल सकते हैं। हुंडई इस EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ पेश कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.