आप इस महीने इस SUV को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको इसके वेटिंग पीरियड के बारे में पता होना चाहिए। दरअसल, नेक्सन पर इस महीने 4 सप्ताह करीब 28 दिन का वेटिंग पीरियड चल रहा है। खास बात ये है कि नेक्सन के ICE और इलेक्ट्रिक दोनों मॉडल पर लगभग एक जैसा वेटिंग पीरियड है।
| मिड-साइज सेडान सेगमेंट H1 CY26 सेल्स | |
|---|---|
| मॉडल | यूनिट |
| वर्टूस | 10,208 |
| स्लाविया | 6,580 |
| वरना | 4,543 |
| सिटी | 3,684 |
| सियाज | 229 |
टाटा नेक्सन के वैरिएंट वाइज फीचर्स
टाटा नेक्सन स्मार्ट
इसमें पेट्रोल-5MT और CNG-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, ISOFIX, सेंट्रल लॉकिंग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, मैनुअल डे/नाइट इनसाइड रियर व्यू मिरर, मल्टी ड्राइव मोड (ईको, सिटी, स्पोर्ट्स), LED हेडलाइट्स और DRLs, टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली LED स्ट्रिप, 16-इंच स्टील व्हील, इलुमिनेटेड लोगो और टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्ट के साथ 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, फ्रंट पावर विंडो, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मैनुअल AC, फ्रंट में 12V चार्जिंग पोर्ट, फोल्डिंग रियर सीट्स और सभी यात्रियों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट शामिल है।
टाटा नेक्सन प्योर+ S
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-6AMT, CNG-6MT और डीजल-6MT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन प्योर + के फीचर्स के साथ ऑटो हेडलैम्प, ऑटोमैटिक वाइपर और सनरूफ शामिल है। इसमें नेक्सन स्मार्ट + S के फीचर्स के साथ रियर कैमरा, ऑटो-फोल्ड आउटसाइड रियर-व्यू मिरर, बॉडी-कलर डोर हैंडल, शार्क फिन एंटीना, 10.25-इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, 4 स्पीकर, 4-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हाइट-एडजेस्टेबल ड्राइवर की सीट, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट और रियर AC वेंट शामिल हैं।
टाटा नेक्सन क्रिएटिव+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT, डीजल-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + S के फीचर्स के साथ टायर प्रेशर मॉनिटर, कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ फ्रंट फॉग लाइट, रियर डिफॉगर, फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ, बायो-LED हेडलाइट्स, LED टेल-लाइट्स, कीलेस एंट्री, 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीटें, रियर सेंटर आर्मरेस्ट, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर और 2 ट्वीटर और रियर में USB A और C टाइप चार्जिंग पोर्ट शामिल हैं।
टाटा नेक्सन फियरलेस+ PS
इसमें पेट्रोल-6MT, पेट्रोल-7DCT, CNG-6MT और डीजल-6AMT पावरट्रेन ऑप्शन मिलते हैं। इसमें नेक्सन क्रिएटिव + PS के फीचर्स के साथ रियर-व्यू मिरर के अंदर ऑटो-डिमिंग, हाइट-एडजेस्टेबल फ्रंट सीट बेल्ट, LED DRLs, वेलकम/गुडबाय टेल-लाइट्स एनीमेशन, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, लेदरेट सीट और स्टीयरिंग अपहोल्स्ट्री, क्रोम इनर डोर हैंडल, एयर प्यूरीफायर, रिमोट फीचर्स के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, नेविगेशन के साथ 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक्सप्रेस कूलिंग, वायरलेस चार्जर, 4 स्पीकर, 4 ट्वीटर और एक सबवूफर JBL सिस्टम, OTA अपडेट और इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.