20 मई से बिक्री शुरू
नियमों के मुताबिक, पॉइंट्स टेबल की टॉप-4 टीमें ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करेंगी। फिलहाल इस रेस में केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ही आधिकारिक तौर पर अपनी जगह पक्की की है। बाकी बचे 3 स्थानों के लिए जंग अभी भी जारी है, जिनका फैसला लीग स्टेज के आखिरी मैचों के साथ होगा।
इससे पहले आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मैचों के टिकट बिक्री की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। BCCI ने प्लेऑफ टिकट्स के लिए 20 मई से बिक्री शुरू करने का फैसला लिया है।
प्लेऑफ टिकट्स की बिक्री कब शुरू होगी?
RuPay क्रेडिट कार्ड होल्डर्स को सबसे पहले मौका मिलेगा। 20 मई 2026 शाम 7 बजे से क्वालीफायर 1 और एलिमिनेटर के टिकट्स बुक किए जा सकेंगे। आम लोगों के लिए ये टिकट्स 21 मई को शाम 8 बजे से खुलेगे। क्वालीफायर 2 और फाइनल के लिए RuPay कार्डधारकों को 22 मई शाम 7 बजे से प्राथमिकता मिलेगी, जबकि सामान्य बिक्री 23 मई शाम 8 बजे से शुरू होगी।
IPL 2026 प्लेऑफ का पूरा शेड्यूल
- पहला क्वालीफायर: 26 मई 2026, HPCA स्टेडियम, धर्मशाला
- एलिमिनेटर: 27 मई 2026, PCA New स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़
- दूसरा क्वालीफायर: 29 मई 2026, न्यू चंडीगढ़
- फाइनल: 31 मई 2026, नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
फाइनल वेन्यू में बदलाव
दिलचस्प बात यह है कि IPL 2026 का फाइनल मैच मूल रूप से बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में तय था, लेकिन BCCI ने लॉजिस्टिक कारणों से इसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया है। यह पिछले पांच सालों में चौथी बार होगा जब IPL का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा।
टिकट कहां से खरीदें?
टिकट्स आधिकारिक IPL वेबसाइट (www.iplt20.com) और District by Zomato ऐप के जरिए उपलब्ध होंगे। प्लेऑफ की रेस काफी रोमांचक है और टॉप-4 टीमें कड़ी टक्कर में हैं। ऐसे में टिकट्स जल्दी खत्म हो सकते हैं। फैंस को सलाह है कि तय तारीख और समय पर तैयार रहें और आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें। IPL 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है और प्लेऑफ के रोमांच को फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.