तमिलनाडु में सरकार गठन पर राजनीतिक सस्पेंस अब भी बरकरार है। TVK चीफ और एक्टर विजय ने शुक्रवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बहुमत का आंकड़ा न होने के कारण आज होने वाला विजय का शपथ समारोह कैंसिल हो गया है। दरअसल, विजय ने राज्यपाल को TVK, कांग्रेस, CPI, CPI(M) के 116 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था। IUML और VCK ने अब तक समर्थन पत्र नहीं दिया है। दोनों के पास 2-2 विधायक हैं। विजय को भी बहुमत के लिए महज 2 विधायक और चाहिए हैं। इससे पहले विजय ने 6 और 7 मई को भी सरकार बनाने का दावा पेश किया था। लेकिन राज्यपाल ने कहा कि 118 विधायकों का समर्थन दिखाए बिना वे सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं कर सकते। VCK ने दिन में समर्थन की बात कही, रात तक कोई एक्शन नहीं VCK चीफ थिरुमावलवन ने शुक्रवार सुबह सार्वजनिक रूप से कहा था कि उनकी पार्टी TVK को समर्थन देगी। लेकिन देर रात तक राज्यपाल को समर्थन का औपचारिक पत्र नहीं सौंपा। इससे विजय सरकार बनाने और शनिवार को होने वाली शपथ एक बार फिर टल गई। राज्यपाल कार्यालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार शाम को हुई बैठक में विजय के पास केवल 116 विधायकों का ही रिकॉर्ड था। तमिलनाडु में 4 मई को रिजल्ट के बाद का घटनाक्रम… 1. 4 मई- विधानसभा चुनाव के नतीजे आए : विजय की पार्टी TVK 234 में से 108 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी। किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। 2. 5 मई- TVK ने सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से बातचीत शुरू की। कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का ऐलान किया। 3. 6 मई- TVK विधायक दल की बैठक हुई। विजय को विधायक दल का नेता चुना गया। विजय ने 113 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा। 4. 7 मई- विजय ने राज्यपाल से लगातार दूसरे दिन मुलाकात की। राज्यपाल ने 118 विधायकों का समर्थन दिखाने को कहा। 8 मई- विजय ने तीसरी बार राज्यपाल से मुलाकात की। समर्थन संख्या पेश कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। तमिलनाडु में सरकार गठन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.