तमिलनाडु के इरोड जिले में सरकारी स्कूल के खाने में गोबर पाउडर मिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने 48 साल के अरुमुगम को गिरफ्तार किया है। वह स्कूल की रसोइया का पति है। वह अपनी पत्नी को नौकरी से निकाले जाने का बदला लेना चाहता था। मामला सत्यमंगलम के पास रामापयलूर के सरकारी मिडिल स्कूल का है, जहां 51 बच्चे पढ़ते हैं। जांच में पता चला कि पाउडर सिर्फ टीचरों के लिए अलग रखे गए सांभर में मिला था, बच्चों को परोसे जाने वाले खाने में नहीं। शिक्षिका को स्वाद कड़वा लगा, तब खुला मामला 31 अगस्त को स्कूल की शिक्षिका रेवती ने नाश्ता योजना के तहत तैयार सांभर को चखकर देखा। उन्हें इसका स्वाद कड़वा लगा। उन्होंने हेडमिस्ट्रेस कुमुधा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद सत्यमंगलम ब्लॉक विकास अधिकारी की सलाह पर हेडमिस्ट्रेस ने पुलिस में शिकायत की।जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि गोबर पाउडर सिर्फ टीचर्स के लिए रखे गए सांभर के सैंपल में मिला था। छात्रों को परोसे जाने वाले सांभर में इसे नहीं मिलाया गया था। छात्रा को गोबर पाउडर खरीदने के लिए 10 रुपए दिए पुलिस के मुताबिक, आरोपी अरुमुगम ने एक छात्रा को 10 रुपए देकर पास की दुकान से गोबर पाउडर खरीदने और सांभर में मिलाने को कहा था। छात्रा ने 5 रुपए का नाश्ता खरीदा और बाकी 5 रुपए से गोबर पाउडर लिया। इसके बाद उसने इसे टीचर के लिए अलग रखे सांभर में मिला दिया। पत्नी को रसोइया की नौकरी से हटाया गया था पुलिसने बताया कि अरुमुगम की पत्नी अलम्मल पहले इसी स्कूल में रसोइया थी। खाना बनाने की गुणवत्ता को लेकर शिकायतों के बाद उसे हटा दिया गया था और उसकी जगह दूसरी रसोइया रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक, इसी बात से अरुमुगम नाराज था। आरोप है कि उसने दूसरी रसोइया की नियुक्ति से नाराज होकर यह कदम उठाया। सत्यमंगलम पुलिस ने गुरुवार रात अरुमुगम को गिरफ्तार किया। उसे सत्यमंगलम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। —————————— यह खबर भी पढ़ें… खाना बनाने से इनकार करने पर पति ने पीटा, नागपुर में इलाज के दौरान मौत; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गर्दन की हड्डी में फ्रैक्चर, आंतों में चोट महाराष्ट्र के नागपुर में एक पति ने खाना बनाने से इनकार करने पर पत्नी की पिटाई कर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार रात जिंगाबाई टाकली स्थित घर में हुई। आरोपी की पहचान कृष्णकांत यादव के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.