Ajith Kumar Mother Death: साउथ सिनेमा के फेमस एक्टर अजित कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी मां मोहिनी मणि का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। उन्होंने चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस दुखद घटना के समय अजित कुमार दुबई में मौजूद थे और उनके चेन्नई लौटने की व्यवस्था की जा रही है। मां के निधन की खबर से परिवार और प्रशंसकों के बीच शोक की लहर है।
करीब दो साल पहले पिता को भी खो चुके हैं अजित
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहिनी मणि का निधन चेन्नई के एक निजी अस्पताल में हुआ है। इससे पहले करीब दो साल पहले अजित कुमार के पिता सुब्रमणि का भी उम्र और हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के चलते निधन हो गया था। उस कठिन दौर से उबरने के बाद परिवार धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ की तरफ लौट ही रहे ते कि अचानक अब उनकी मां मोहिनी मणि का निधन हो गया है। मोहिनी के निधन ने परिवार को एक बार फिर गहरे सदमे में डाल दिया है।
एम.के. स्टालिन ने जताया शोक, फैंस भी हुए भावुक
मां के निधन की खबर सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और फैंस लगातार अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। डीएमके प्रमुख एम.के. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मां को खोने का दुख जीवन के सबसे बड़े दुखों में से एक होता है। उन्होंने अजित कुमार और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए प्रार्थना की कि मां के साथ बिताई गई खूबसूरत यादें उन्हें इस कठिन समय से उबरने की ताकत दें।
अजित कुमार सिर्फ तमिल सिनेमा के बड़े सितारे ही नहीं, बल्कि एक पेशेवर कार रेसर भी हैं। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है। साल 1990 में उन्होंने अभिनय की शुरुआत की थी और ‘आसाई’, ‘बिल्ला’, ‘वीरम’ तथा ‘विश्वासम’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। उन्हें आखिरी बार सुपरहिट एक्शन फिल्म ‘गुड बैड अगली’ में देखा गया था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.