T20 World Cup LIVE Score: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आज का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और इटली के बीच खेला जा रहा है. मैच में इटली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है. वेस्टइंडीज बड़ा स्कोर बनाने के मकसद से कोलकाता के ईडन गार्डंस पर उतर चुकी है. वेस्टइंडीज ने टूर्नामेंट में अपने सारे मैच जीतते हुए सुपर-8 में जगह बना ली है जबकि इटली का बोरिया बिस्तर बंध चुका है.
LIVE: 4.1 ओवर में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा
तेज गेंदबाज ड्रामा की बॉल पर मिड ऑफ पर मुस्तैद स्मट्स ने लाजवाब कैच लपका. इस तरह 4.1 ओवर में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिर चुका है. टीम को 31 रन पर दूसरा झटका. शिमरोन हेटमायर चार गेंद में 1 रन बनाकर आउट.
WI vs ITA LIVE: वेस्टइंडीज को दूसरे ही ओवर में पहला झटका
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी कर रही वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही है. दूसरे ही ओवर में इटली के पेसर हसन अली ने ब्रैंडन किंग को निपटा दिया. 1.1 ओवर में वेस्टइंडीज का स्कोर 5/1
LIVE WI vs ITA: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमर जोसेफ और गुडाकेश मोती
T20 World Cup LIVE इटली की प्लेइंग इलेवन
हैरी मैनेंटी (कप्तान), मार्कस कैंपोपियानो, जियान पिएरो मीडे, ज़ैन अली, अली हसन, क्रिस्चन जॉर्ज, एंथोनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, सैयद नकवी, बेन मैनेंटी, जसप्रीत सिंह, जे जे स्मट्स, ग्रांट स्टीवर्ट, थॉमस ड्रेका और वेन मैडसेन।
LIVE: इटली के नियमित कप्तान मैडसेन नहीं खेल रहे मैच
इटली के नियमित कप्तान वेन मैडसेन टी-20 विश्व कप के आखिरी मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनका कंधा सात फरवरी को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में खिसक गया था. मैडसेन स्कॉटलैंड के खिलाफ पदार्पण मैच के बाद से कोई मैच नहीं खेल पाए हैं और उन्होंने कहा कि वह इस अंतिम मुकाबले में भी नहीं खेलेंगे.
इटली ने की अभ्यास मैच को भी आधिकारिक मैच के दर्जे की मांग
इटली के मुख्य कोच जॉन डेविसन ने कहा कि वैश्विक टूर्नामेंट में अभ्यास मैचों को भी आधिकारिक मुकाबलों का दर्ज मिलना चाहिए ताकि एसोसिएट देशों को रैंकिंग में सुधार करने का मौका मिल सके. उन्होंने अपनी टीम के अंतिम मैच से पहले कहा, ‘कम क्रिकेट खेलने वाले देशों को रैंकिंग में सुधार करने का मौका ही नहीं मिलता इसलिए इन अभ्यास मैचों को आधिकारिक मैच का दर्जा दिया जाना चाहिए.’
T20 World Cup LIVE WI vs ITA: इटली ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
वेस्टइंडीज की टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी. कैरेबियाई कप्तान शे होप ने कहा कि उन्हें बदलाव की कोई जरूरत नहीं है. सिटी ऑफ जॉय में वह इटली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करके वह खुश हैं.
WI vs ITA LIVE: चलिए गेम शुरू करते हैं
नमस्ते न्यूज18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. मैं हूं आपके साथ अंशुल तलमले, जो अगले कुछ घंटे आपके साथ इस लाइव ब्लॉग में मौजूद रहूंगा और आपको वेस्टइंडीज-इटली के बीच जारी मैच की पल-पल की अपडेट दूंगा. दोनों ही टीम का ये आखिरी ग्रुप मैच है. वेस्टइंडीज इसके बाद सुपर-8 राउंड के लिए बढ़ जाएगी तो अपना पहला वर्ल्ड कप खेल रही इटली स्वदेश लौट जाएगी. ग्रुप स्टेज में एकमात्र जीत के साथ उसका सफर समाप्त हो चुका है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.