बता दें कि, 2026 के इस वर्ल्ड कप का फाइनल भारत ने जीता था और टीम इंडिया लगातार दूसरी बार चैंपियन बनी थी। लेकिन इस सुनहरे सफर के बीच 17 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड और कनाडा के बीच मुकाबला खेला गया था। अभी इसी मैच को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं।
ये पूरा मामला तब सामने आया जब कनाडा के पब्लिक ब्रॉडकास्टर CBC ने 10 अप्रैल को एक 43 मिनट की डॉक्यूमेंट्री दिखाई, जिसका नाम था करप्शन, क्राइम और क्रिकेट। इस रिपोर्ट में क्रिकेट कनाडा के भीतर चल रही धांधली और गवर्नेंस के मुद्दों पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
जांच का मुख्य केंद्र न्यूजीलैंड की पारी का पांचवां ओवर है। इस ओवर को कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने फेंका था। गौर करने वाली बात ये है कि बाजवा को टूर्नामेंट शुरू होने से महज तीन हफ्ते पहले ही टीम का कप्तान बनाया गया था।
बाजवा ने शुरुआत एक नो-बॉल और एक वाइड के साथ की। पूरे ओवर में उन्होंने 15 रन लुटा दिए थे। न्यूजीलैंड ने 174 रनों के लक्ष्य को बड़ी आसानी से सिर्फ 15.1 ओवर में हासिल कर लिया और इस दौरान कोई और विकेट भी नहीं गिरा।
मामला सिर्फ एक ओवर तक सीमित नहीं है। आईसीसी एक रिकॉर्डेड फोन कॉल की भी जांच कर रही है, जो कनाडा के पूर्व कोच खुर्रम चौहान से जुड़ा है। चौहान का आरोप है कि क्रिकेट कनाडा के सीनियर बोर्ड मेंबर्स उन पर कुछ खास खिलाड़ियों को टीम में चुनने का दबाव डाल रहे थे। उन्होंने ये भी दावा किया कि मैच फिक्स करने की कोशिशें की गई थीं
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.