नंदिता सिन्हा ने नई जिम्मेदारी संभालने पर कहा कि इंस्टामार्ट (Instamart) ने ग्राहकों के भरोसे और मजबूत टीम के दम पर शानदार प्लेटफॉर्म तैयार किया है। उनका लक्ष्य कंपनी को अगले चरण की तेज ग्रोथ तक पहुंचाना है। बाजार का मानना है कि उनके आने से स्विगी (Swiggy) की क्विक कॉमर्स रणनीति और मजबूत हो सकती है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
इधर, क्विक कॉमर्स सेक्टर की दूसरी बड़ी कंपनी जेप्टो (Zepto) भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने IPO की वैल्यूएशन को पहले की तुलना में काफी कम रखने पर विचार कर रही है। जहां अक्टूबर 2025 में जेप्टो (Zepto) की वैल्यूएशन करीब 7 अरब डॉलर थी, वहीं अब IPO के लिए 2.5 से 3 अरब डॉलर की वैल्यूएशन पर बातचीत चल रही है। खबर यह भी है कि अगर मनचाही वैल्यूएशन नहीं मिली, तो कंपनी IPO को कुछ समय के लिए टाल भी सकती है।
एक्सपर्ट का मानना है कि जेप्टो (Zepto) की संभावित कम वैल्यूएशन से लिस्टेड कंपनियों, खासकर Swiggy को फायदा मिल सकता है। इससे निवेशकों का ध्यान फिर से स्विगी (Swiggy) की ओर बढ़ा है। हालांकि जेप्टो (Zepto) ने फिलहाल IPO टालने की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
क्विक कॉमर्स बाजार में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। स्विगी (Swiggy) और जोमैटो (Zomato) के साथ अब अमेजन (Amazon) और फ्लिपकार्ट (Flipkart) भी इस सेगमेंट में तेजी से विस्तार कर रहे हैं। ऐसे माहौल में अनुभवी नेतृत्व और मजबूत बिजनेस रणनीति स्विगी (Swiggy) के लिए अहम साबित हो सकती है।
अगर शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो स्विगी (Swiggy) का स्टॉक पिछले एक सप्ताह में करीब 10%, एक महीने में 21% चढ़ चुका है। हालांकि, साल 2026 में अब तक इसमें करीब 26% की गिरावट दर्ज है और पिछले एक साल में भी शेयर लगभग 30% कमजोर रहा है। इसके बावजूद हाल की तेजी ने निवेशकों में नई उम्मीद जगा दी है। फिलहाल, कंपनी का मार्केट कैप करीब 79,600 करोड़ रुपये के आसपास है।ि
अब निवेशकों की नजर इस बात पर रहेगी कि नए नेतृत्व में इंस्टामार्ट (Instamart) कितनी तेजी से कारोबार बढ़ा पाता है और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच स्विगी (Swiggy) अपने प्रदर्शन को कैसे मजबूत बनाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.