भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को 30 पुरुष संभावित खिलाड़ियों की सूची सौंपी है जिसमें आईपीएल स्टार वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है लेकिन भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल का नाम नहीं है।
यह पहले से ही तय था कि बीसीसीआई को दो अलग-अलग टी20 टीम चुननी होंगी क्योंकि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की घरेलू सफेद गेंद की श्रृंखला का कुछ हिस्सा चार साल में होने वाले एशियाई खेलों के कार्यक्रम के साथ पड़ रहा रहा है।
वेस्टइंडीज सीरीज में 27 सितंबर से 17 अक्टूबर के बीच आठ सफेद गेंद के मैच (तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय) खेले जाएंगे। उम्मीद है कि गिल वनडे में टीम की कप्तानी करेंगे इसलिए उन्हें एशियाई खेलों के लिए नहीं चुना गया है।
हालांकि कुछ खिलाड़ी वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय दोनों टीम हैं, लेकिन एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट स्पर्धा 24 सितंबर से तीन अक्टूबर के बीच होगी जिसके चलते चयनकर्ताओं को दो टीमें चुनने के लिए एक बड़ा पूल बनाना पड़ा है।
माना जा रहा है कि 2028 ओलंपिक खेलों और अगले टी20 विश्व कप को देखते हुए सूर्यकुमार अब बड़ी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं और एशियाई खेलों की लंबी सूची में उनका नाम नहीं होना कोई हैरानी की बात नहीं है।
एशियाई खेलों की इस सूची में कप्तानी के दावेदारों में श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और तिलक वर्मा शामिल हैं।
गेंदबाजों की सूची में जसप्रीत बुमराह का नाम भी है, हालांकि 2027 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उस समय वनडे उनकी प्राथमिकता हो सकते हैं।
उम्मीद है कि हर्षित राणा तब तक फिट हो जाएंगे। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा और अर्शदीप सिंह के साथ सूची में रखा गया है।
स्पिनरों में मुख्य स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर और हर्ष दुबे इस सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन इन चारों में से केवल दो के ही चुने जाने की उम्मीद है। बाकी दो खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलेंगे।
पर सूची में हांग्झोउ चरण के स्वर्ण पदक विजेता कप्तान रुतुराज गायकवाड़ शामिल हैं जिनका प्रदर्शन इतना अच्छा नहीं रहा है।
आईओए को मिली सूची :
यशस्वी जयसवाल, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, नीतिश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकूल रॉय, आयुष बडोनी, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, रवि बिश्नोई, शाहबाज़ अहमद, शिवम दुबे, विपराज निगम, हर्षित राणा, यश ठाकुर, वॉशिंगटन सुंदर।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.