Poonam pandey Birthday | Image:
Instagram
इन्हें ‘कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन’ कहें या ‘अटेंशन सीकर’, इन्होंने हर बार अपने बोल्ड अंदाज और बेबाक बयानों से इंटरनेट का पारा चढ़ाया है। लेकिन इनकी जिंदगी का सबसे बड़ा ‘ट्विस्ट’ तब आया, जब अचानक खबर आई कि इस मॉडल का निधन हो गया है। अभी लोग शोक मना ही रहे थे कि महज 24 घंटे के भीतर वह हसीना खुद कैमरे के सामने प्रकट हो गईं। उन्होंने मुस्कुराते हुए ऐलान किया कि ‘मैं जिंदा हूं’ इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया। पता चला कि यह सब ‘सर्वाइकल कैंसर’ जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया गया एक पब्लिसिटी स्टंट था।
हनीमून के 11 दिन बाद पुलिस स्टेशन का चक्कर
पूनम पांडे की निजी जिंदगी हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। साल 2020 में उन्होंने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सैम बॉम्बे से शादी की। फैंस को लगा कि अब पूनम की जिंदगी में स्थिरता आएगी, लेकिन शादी के महज 11 दिन बाद ही खबर आई कि पूनम ने अपने पति के खिलाफ गोवा में मारपीट और छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। हनीमून के दौरान हुए इस बवाल ने हर तरफ सनसनी फैला दी थी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति ने उन्हें बुरी तरह पीटा और धमकाया। यह मामला हफ्तों तक अखबारों की सुर्खियों में बना रहा।
मौत का ‘खतरनाक’ मजाक और 24 घंटे में वापसी
पूनम पांडे के करियर का सबसे विवादास्पद पल वह था, जब उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया कि उनकी मृत्यु सर्वाइकल कैंसर की वजह से हो गई है। पूरी इंडस्ट्री और उनके फैंस सदमे में डूब गए। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज ने शोक व्यक्त करना शुरू कर दिया।
लेकिन, इसके ठीक 24 घंटे के अंदर पूनम पांडे ने एक वीडियो जारी कर सबको चौंका दिया। उन्होंने कहा, ‘मैं जिंदा हूं!’
पूनम ने दावा किया कि उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपनी मौत का नाटक रचा था। हालांकि, नेक मकसद के बावजूद, इस तरीके को लोगों ने बेहद घटिया और पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। उन्हें सोशल मीडिया पर जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।
ये भी पढ़ें – Surya Gochar 2026: 14 मार्च को सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों का चमक जाएगा भाग्य; मिलेगा भौतिक सुख
Google ने बोल्ड फोटोज किए थे बैन
पूनम पांडे अपनी हद से ज्यादा बोल्ड तस्वीरों और वीडियो के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर ऐसे फोटोशूट कराती थीं जो इंटरनेट के नियमों को चुनौती देते थे।पूनम ने एक बार अपना खुद का ऐप लॉन्च किया था ताकि वह अपना अनफिल्टर्ड कंटेंट फैंस तक पहुंचा सकें। उनकी तस्वीरें इतनी ज्यादा ‘बोल्ड’ और आपत्तिजनक मानी गईं कि गूगल ने उनके ऐप को प्ले स्टोर से बैन कर दिया था।
क्रिकेट से जुड़ा बयान देने पर सुर्खियों में रहीं
पूनम पांडे का नाम पहली बार तब जोरदार तरीके से सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने क्रिकेट से जुड़ा एक ऐसा बयान दिया जिसने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने कहा था कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतता है तो वो न्यूड फोटोशूट करेंगी। इस बयान ने रातों-रात उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.