बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल 68 की उम्र में इतने फिट और यंग लगते हैं कि हर कोई सोचने पर मजबूर हो जाता है। वो बताते हैं कि इसके पीछे किसी तरह की स्ट्रिक्ट डाइटिंग या सप्लीमेंट्स नहीं, बल्कि उनका बैलेंस लाइफस्टाइल जिम्मेदार है।
68 की उम्र में कौन सी स्पेशल डाइट लेते हैं सनी देओल?
इस उम्र में भी इतनी फिटनेस देखकर अक्सर लोगों को लगता है कि शायद सनी देओल की डाइट में कुछ खास होगा। लेकिन एक इंटरव्यू में वो बताते हैं कि उनका खानपान पूरा देसी है। वो खाने-पीने के बारे में ज्यादा सोचते नहीं है। जब मन करता तो समोसे, पराठे, लस्सी और चाय भी पीते हैं। वहीं देसी घी उनकी डाइट का अहम हिस्सा है। वो साफ बताते हैं कि वो कोई खास डाइट फॉलो नहीं करते। बस अच्छा और संतुलित खाने पर उनका जोर रहता है।
नियमित वर्कआउट है उनकी फिटनेस का राज
सनी देओल की फिटनेस का असली सीक्रेट है, उनका रेगुलर वर्कआउट करना। एक इंटरव्यू में वो बताते हैं कि वो रोज सुबह 5:30 बजे के करीब उठ जाते हैं और उनके दिन की शुरुआत वर्कआउट के साथ होती है। वो बिना किसी ट्रेनर के खुद ही कार्डियो और वेट ट्रेनिंग करते हैं, जिससे उनका पूरा दिन भी काफी एनर्जेटिक जाता है।
क्या फिट रहने के लिए लेते हैं कोई खास सप्लीमेंट?
आजकल लोग जिम जाना शुरू बाद में करते हैं, लेकिन तरह-तरह के सप्लीमेंट्स का ढेर पहले लगा लेते हैं। सनी देओल इस बारे में पॉडकास्ट में खुलकर बात करते हैं और बताते हैं कि वो किसी भी तरह के सप्लीमेंट या पाउडर लेने में बिलीव नहीं करते हैं। वो बताते हैं कि अच्छा खाना और वर्कआउट काफी है, एक फिट बॉडी बनाने के लिए। साथ ही वो ज्यादा सप्लीमेंट्स पर डिपेंड रहना खराब भी मानते हैं, क्योंकि उनके मुताबिक ये आपको बॉडी को अंदर से वीक बनाता है।
बैलेंस लाइफस्टाइल है फिटनेस का मंत्र
सनी देओल की फिटनेस का मंत्र उनका बैलेंस लाइफस्टाइल है। नियमित वर्कआउट करना और अच्छा खानपान रखना। इसके साथ ही कभी-कभार अपना मनपसंद खाना भी खा लेना। उनका फिटनेस रूटीन देखकर यही लगता है कि फिटनेस उनकी लाइफ का एक हिस्सा है, उनकी लाइफ फिटनेस का हिस्सा नहीं। अगर इसी तरह की हेल्दी हैबिट्स को बैलेंस बनाकर फॉलो किया जाए, तो हम और आप भी ऐसे ही लंबी उम्र तक फिट और एक्टिव रह सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.