Sunita Ahuja in Lock Upp 2: रियालिटी शो ‘लॉकअप 2’ में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने मस्तमौला और बिंदास अंदाज से दर्शकों का दिल जीत रही हैं। हालांकि, हाल ही में शो में उनका इमोशनल रूप देखने को मिला। हालिया एपिसोड में सुनीता आहूजा पूरी तरह टूट गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
इमोशनल ब्रेकडाउन के बाद सुनीता आहूजा ने शो के होस्ट से गुजारिश की कि उन्हें तुरंत शो से एविक्ट (बाहर) कर दिया जाए। रोते हुए सुनीता ने यह भी खुलासा किया कि गोविंदा ने उन्हें पहले ही इस शो में आने से मना किया था, लेकिन उन्होंने उनकी बात नहीं मानी।
मुझे शो से एविक्ट कर दो- सुनीता आहूजा
सुनीता शो के होस्ट से कहती हैं, ‘ऐसा गेम नहीं खेल पा रही हूं। पहले भी इतनी चोट लगी है। मुझे थोड़ा इमोशनल ब्रेकडाउन हो रहा है। मैं रिक्वेस्ट कर रही हूं कि अगर मुझे एविक्ट कर दिया जाए तो अच्छा होगा।’ इतना कहते ही उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। इसके बाद रितेश देशमुख ने उन्हें संभाला। उन्होंने कहा कि वो उनसे बैठकर बात करेंगे।
जेल के खाने की क्वालिटी पर भड़कीं
दरअसल, सुनीता आहूजा ने जेल के खाने की क्वालिटी पर अपना गुस्सा निकाला और खाना खाने से भी साफ मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कंटेस्टेंट्स को हल्के में लिया जा रहा है, क्योंकि वो इसका विरोध नहीं कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स से भी अपने साथ खड़े होने की अपील की। उन्होंने कहा कि जेल के अंदर उनके बच्चों समेत सभी भूखे हैं। उन्होंने कहा कि सूप का स्वाद गाय के पेशाब जैसा है।
सुनीता ने कहा, ‘अब हमें खाने के लिए भीख मांगनी पड़ेगी? आप सभी को मेरे साथ खड़ा होना चाहिए। मेरे सभी बच्चे भी भूखे हैं। सूप का टेस्ट गाय के पेशाब जैसा है। सिर्फ इसलिए कि मैं डीसेंट बन रही हूं और वैसे नहीं दिखा रही जैसी मैं हूं, इसका मतलब ये नहीं कि तुम फुटेज के लिए ऐसा करो। मैं आज जाना चाहती हूं। मेरा काम हो गया। ची ची (गोविंदा) मेरे को मना कर रहा था, मत जा। जब-जब उसकी बात नहीं मानी, मुझे तकलीफ हुई है। मैं यहां रहना भी नहीं चाहती हूं।’
आंखों में आंसू लिए उन्होंने आगे कहा, ‘उन्हें लगता है कि हम कूड़ा-कचरा हैं?’ अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए उन्होंने होस्ट से शो छोड़ने की जिद की और कहा कि वो अपने बच्चों के पास जाना चाहती हैं। उनकी ये हालत देख होस्ट ने उन्हें संभाला और भरोसा दिया कि इस पर बात की जाएगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.