कॉमेडियन सुनील पाल कई बार समय रैना और उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर निशाना साध चुके हैं और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है। इस बार उन्होंने शो में शामिल होने के लिए अर्चना पूरन सिंह को निशाने पर लिया है। अर्चना पूरन सिंह हाल ही में समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के एक एपिसोड में बतौर पैनलिस्ट शामिल हुई, वहीं उनका परिवार पति परमीत सेठी, बेटे आयुष्मान और आर्यमान और उनकी गर्लफ्रेंड समीक्षा शेट्टी और योगिता बिहानी दर्शकों के साथ फ्रंट रो में बैठे थे। इस पैनल में अर्चना पूरन सिंह के साथ ओरी, शेरॉन वर्मा और निशांत सूरी भी शामिल थे। इस एपिसोड पर सुनील प्रतिक्रिया देते हुए सुनील पाल ने कहा कि शो के दौरान अर्चना के साथ-साथ उनके परिवार का भी मजाक बनाया गया। ऐसे में उन्होंने अर्चना पूरन सिंह के फ़ैसले पर सवाल उठाए हैं।
सुनील पाल ने समय रैना के शो में अर्चना पूरन सिंह के शामिल होने पर सवाल उठाए
सुनील पाल ने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना पूरन सिंह और उनके परिवार के बारे में की गई टिप्पणियों पर आपत्ति जताई। सुनील पाल ने अभिनेत्री के पति परमीत सेठी और बेटों आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी का जिक्र किया और शो में किए गए कमेंट्स पर नाराजगी जाहिर की। जानकारी के लिए बता दें कि शो में समय रैना ने अर्चना का मजाक बनाया और परमीत और उनके बेटों आयुष्मान और आर्यमन को “बेरोजगार” कहा था, जिस पर अप सुनील पाल ने नाराजगी जताई है।
क्या बोले सुनील पाल?
सुनील पाल ने कहा कि वह अर्चना पूरन सिंह को गुरू मानते हैं और इस तरह उनके परिवार का अपमान उन्हें बिलकुल पसंद नहीं आया। अपने वीडियो मैसेज में सुनील पाल कहते हैं- ‘हम तो आपको गुरू मानते हैं, पर लेटेंट में जा कर आपने जो अपने परिवार को शामिल किया था, उनका जो अपमान हुआ है, वो आपके मेरे जैसे फैन, हमसे सहा नहीं गया। हमें बहुत बुरा लगा। अर्चना जी, पैसे के लिए या किसी तरह के प्रलोभन के लिए आपको इस तरीके की जगह पर जाना बंद कर देना चाहिए। लेटेंट में आपके बच्चों को नल्ला कहा गया, पति को बेरोजगार कहा गया, तो बुरा लगा। सच में बहुत बुरा लगा।’
समय रैना के शो से जुड़ा नया विवाद
दूसरी तरफ, समय रैना के शो के हालिया एपिसोड के चलते शो से एक और विवाद जुड़ गया है। शो के दौरान बिहारियों और कश्मीरियों पर की गई टिप्पणी के लिए अब समय रैना सोशल मीडिया और कई राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं। शो के दौरान समय ने बिहारियों पर कुछ कमेंट किए थे, जिनके जवाब में शेरॉन वर्मा ने कश्मीरी पंडितों पर कमेंट किया और इसे लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया। लोगों ने इन कमेंट्स को बिहारियों और कश्मीरियों की भावनाओं को आहत करने वाला बताते हुए समय रैना को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ेंः समय रैना विवाद खत्म! ₹12.5 करोड़ की समाज सेवा के साथ सुप्रीम कोर्ट से मिला कानूनी अभयदान
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.