दिमाग तेज और याददाश्त बढ़ाने के लिए अगर आप मुट्ठी भर बादाम खाते हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। डॉक्टर ने दिमाग को तेज करने के लिए कुछ अन्य चीजों के बारे में बताया है। चलिए आपको इनके फायदे बताते हैं।
डॉक्टर के बताए 5 फूड्स कौन से हैं?
1. अखरोट
वॉलनट यानी अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन E जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व दिमाग की सेहत को सपोर्ट करने और याददाश्त व एकाग्रता बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। अगर आप रोजाना और सही मात्रा में अखरोट को डाइट में शामिल करते हैं, तो ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।
2. अंडा
अंडा सिर्फ प्रोटीन का अच्छा स्रोत नहीं होता बल्कि ये दिमाग की सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसमें कोलीन पाया जाता है, जो याददाश्त और दिमाग के सामान्य कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। साथ ही, अंडे में प्रोटीन और विटामिन B12 जैसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करते हैं।
3. फैटी फिश- सैल्मन
सैल्मन में ओमेगा-3 फैटी एसिड (DHA और EPA) भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये दिमाग की कोशिकाओं के सामान्य कामकाज और ब्रेन हेल्थ को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। डाइट में सैल्मन को शामिल करना याददाश्त और एकाग्रता के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप फिश खाते हैं, तो इसे खाएं।
4. पंपकिन सीड्स
पंपकिन सीड्स यानी कद्दू के बीज मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये पोषक तत्व दिमाग के सामान्य कामकाज और तंत्रिका तंत्र को सपोर्ट करने में मदद करते हैं। डाइट में सीमित मात्रा में कद्दू के बीज शामिल करना ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है।
5. बेरीज
बेरीज यानी स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फलों में एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनॉयड्स भरपूर होते हैं। ये ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाव में मदद कर सकते हैं और दिमाग की सेहत को सपोर्ट करते हैं। डाइट में बेरीज शामिल करना याददाश्त और एकाग्रता के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कब और कैसे खाएं?
डॉक्टर सेठी हमेशा फलों को सुबह के नाश्ते या फिर दिन में खाने की सलाह देते हैं। आप कद्दू के बीज कभी भी खा सकते हैं लेकिन फलों को सुबह से दोपहर तक खा लीजिए। इससे फल न सिर्फ आपके दिमाग के लिए फायदेमंद होंगे बल्कि शरीर के लिए भी।
नोट- यह खबर सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.