‘द वन’ ने संडे को कितनी की कमाई?
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस फिल्म ने पहले दिन 8 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को यानी दूसरे दिन इस फिल्म ने 11.25 करोड़ की कमाई की.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 14 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की तीन दिनों की कुल नेट कमाई अब 33.25 करोड़ रुपये हो गई है.
‘द पैराडाइज’ ने संडे को कितनी की कमाई?
नानी की फ़िल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत की है. इस फिल्म ने प्रीमियर शो में 11.60 करोड़ कमाए थे. वहीं पहले दिन इसने 34.65 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 14.90 करोड़ रुपये कमाए. तीसरे दिन इस फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को 15.25 करोड़ कमाए थे.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 15.70 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की 4 दिनों की कुल नेट कमाई अब 92.10 करोड़ रुपये हो गई है.
‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने तीसरे दिन कितनी की कमाई?
‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म कर रही है. मार्वल की इस री-रिलीज फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 7.25 करोड़ से खाता खोला था. दूसरे दिन इस फिल्म ने 7.65 करोड़ की कमाई की.
- वहीं अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ ने अपनी री रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को 7.55 करोड़ कमाए हैं.
- इसी के साथ ‘एवेंजर्स: एंडगेम एनकोर’ की भारत में तीन दिनों की नेट कमाई अब 22.45 करोड़ रुपये हो गई है.
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने चौथे संडे कितनी की कमाई
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 24 दिन हो चुके हैं. इस फिल्म ने चौथे वीकेंड पर भी अच्छी कमाई की. इसने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे शनिवार को 1.55 करोड़ की कमाई की थी.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के चौथे संडे यानी 24वें दिन 1.70 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की 24 दिनों की कुल नेट कमाई अब 227.05 करोड़ रुपये हो गई है.
‘हनुमान अंश’ 300 करोड़ रुपये के करीब
‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 8वें वीकेंड में भी धमाका किया है और तमाम नई फिल्मों के आने के बाद भी इसने कमाई में जबरदस्त उछाल दिखाया है. बता दें कि इस फिल्म ने रिलीज के 51वें दिन यानी 8वें शनिवार को 6.50 करोड़ कमाए हैं.
- वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 8वें संडे को यानी 52वें दिन 9 करोड़ की कमाई की है.
- इसी के साथ इस फिल्म की 52 दिनों की कुल नेट कमाई अब 307.3 करोड़ रुपये हो गई है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.