Sumona Chakravarti Health Update: ‘द कपिल शर्मा शो’ फेम सुमोना चक्रवर्ती पिछले लंबे समय से टीवी स्क्रीन और सोशल मीडिया से दूर हैं. वो काफी समय से एंडोमेट्रियोसिस नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, जिसकी वजह से उन्होंने सोशल मीडिया और स्क्रीन से दूरी बना ली थी. ऐसे में अब सुमोना ने अपना हेल्थ अपडेट दिया और फैंस को जानकारी शेयर की कि उन्होंने सर्जरी करवा ली है.
सुमोना चक्रवर्ती ने दिया हेल्थ अपडेट
सुमोना चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपना हेल्थ अपडेट शेयर किया है. उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और इसमें बताया कि इस बीच उनके समय कैसे बीते. एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया, ‘लंबे समय के बाद आप लोगों से जुड़कर अच्छा लग रहा है. पिछले दो महीनों से मैं पूरी दुनिया से कटी हुई थी. मैं इस बीच सोशल मीडिया से भी दूर रही.’
यह भी पढ़ें: ‘लॉक अप 2’ में कंगना रनौत की एंट्री, श्रेष्ठा अय्यर हुईं बाहर, पढ़ें पूरा अपडेट
सुमोना चक्रवर्ती ने कराई सर्जरी
इसके साथ ही सुमोना चक्रवर्ती ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘4 मई को मैंने एंडोमेट्रियोसिस (Endometriosis) की अपनी सर्जरी कराई. मैंने इसे संभालने की काफी कोशिश की और फिर भी ये काफी बढ़ गया. फिर मुझे लगा कि उसे हमेशा के लिए अलविदा कहने का वक्त आ गया है. मैंने पिछले दो महीने मेंटली और फिजिकली रिकवरी में बिताए और आज मैं ईमानदारी से कह सकती हूं कि मैं ठीक हूं.’ पोस्ट में आगे कमेडियन ने अपने डॉक्टर का भी शुक्रिया अदा किया.
सोशल मीडिया अकाउंट दूर करना चाहती थीं सुमोना
इतना ही नहीं, सुमोना चक्रवर्ती ने अपनी पोस्ट में आगे ये भी बताया कि वो जीवन के इस मुकाम पर पहुंच गई थीं कि सोशल मीडिया से दूरियां बनाना चाहती थीं. वो व्हाट्सअप इंस्टाग्राम सबकुछ डिलीट कर देना चाहती थीं. सुमोना कहती हैं, ‘अब सब कुछ छोड़कर मैं पहाड़ों में तो बसने वाली नहीं हूं. मेरे पास काम है, परिवार, दोस्त और जिंदगी है. बस बदलना चाहती हूं सोशल मीडिया इस्तेमाल करने का तरीका.’
यह भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
स्टेज-4 एंडोमेट्रियोसिस से जूझ रही थीं सुमोना चक्रवर्ती
गौरतलब है कि सुमोना चक्रवर्ती ने साल 2021 में स्टेज-4 एंडोमेट्रियोसिस का खुलासा किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी बीमारी का खुलासा किया था. कॉमेडियन और एक्ट्रेस ने बताया था कि लॉकडाउन उनके लिए काफी मुश्किलों से भरा रहा था. वो इमोशनली इससे डील नहीं कर पा रही थीं. इस दौरान उन्होंने बताया था कि वो 2011 से इस गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और कई सालों से स्टेज 4 पर थीं.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.